स्वतंत्रता आंदोलन के महा नायक क्रांतिकारी अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की जयन्ती पर बिस्मिल को किया याद
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : मनाव सेवा क्लब के तत्वावधान में स्वतंत्रता आंदोलन के महा नायक क्रांतिकारी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की 126 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन मुकेश कुमार सक्सेना के महानगर स्थित आवास पर हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो.राजेन्द्र भारती ने बिस्मिल के योगदान को देश को आजाद कराने में बहुत महत्वपूर्ण बताया। मुख्यवक्ता इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल बहुत ही निर्भीक क्रांतिकारी थे। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि काकोरी कांड में अंग्रेजों का खजाना लूटने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। मुकेश सक्सेना, एस. के.शर्मा, शोभा सक्सेना, इं-ए. एल.गुप्ता, प्रो.सुनील कुमार शर्मा , प्रो. प्रमिला शर्मा , रश्मि उपाध्याय, कुसुम लता गुप्ता ने उनके प्रसंग साझा करते हुए बिस्मिल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।