संवाददाता :खुशहाल अहमद महराजगंज
महराजगंज। जिले में पेंशन योजना के तहत आवेदन करने के बाद बुजुर्गाें और निराश्रित महिलाओं को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। नौ हजार से अधिक बुजुर्ग और 400 निराश्रित महिलाएं पेंशन के आस में इंतजार कर रहीं हैं। आवेदन अभी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के पोर्टल पर लंबित है। ब्लॉक से आवेदन अग्रसारित नहीं होने के कारण समस्या हो रही है।
60 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद शासन की ओर से महिला-पुरुष को पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा निराश्रित महिलाओं को पेंशन दिया जाता है। इसके लिए लाभार्थियों को स्वयं ही ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन करते ही ब्लॉक स्तर पर बीडीओ के पोर्टल पर आवेदन प्रदर्शित हो जाता है। ब्लॉक स्तर से जांच के बाद यह आवेदन संबंधित विभाग के पोर्टल पर जाता है। विभाग की ओर से तहसील स्तर से जांच कराई जाती है, लेकिन जिले में बीडीओ के पोर्टल पर 9,810 वृद्वा अवस्था पेंशन और 400 निराश्रित महिला पेंशन के आवेदन लंबित है। जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने कहा कि जिन ब्लॉकों में पेंशन का आवेदन लंबित है। उसे जल्दी अग्रसारित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों ने वार्ता की जाएगी।
केस नंबर एक-
भुअनी निवासी रामरामप्यारे कहते हैं कि एक माह पहले वृद्वाावस्था पेंशन के लिए आनलाइन आवेदन किया था। विभाग में इसकी जानकारी किया तो बताया जा रहा है कि जब विभाग के अधिकारियों के पोर्टल के माध्यम से जांच पूरी हो जाएगी, तब फाइल शासन को भेजी जाएगी अभी इसमें समय लगेगा।
केस नंबर दो
-आशा देवी निवासी भुअनी दो माह पहले वृद्ध अवस्था पेंशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन पेंशन के बारे में कोई सूचना नहीं मिल रही है। रकम कबतक खाते में आएगा, सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि अभी तो आवेदन ब्लॉक स्तर पर ही लंबित है।
इन ब्लॉकों में लंबित हैं आवेदन
ब्लाॅक— वृद्वावस्था पेंशन— निराश्रित महिला पेंशन
बृमनगंज — 170———– ——29
धानी ———- 508 —————14घुघली ——– 810—————- 48
लक्ष्मीपुर —— 865————– 51
सदर ———- 1292 ————- 27
मिठौरा ——— 1819 ————– 3
नौतनवां ——– 1004 ————- 61
निचलौल——— 702 ————–42
पनियरा ———- 102 ————- 10
परतावल ——— 371 ————- 44
फरेंदा में ———– 96 ————- 19
सिसवां ———–1074 ———– 37