आज़मगढ़: किशोरी को बहलाफुसला कर ले जाने व हत्या कर देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


थाना- बरदह
किशोरी को बहलाफुसला कर ले जाने व हत्या कर देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना – दिनांक 08.02.23 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी की पुत्री बिना चली गयी है और उसका अभी तक कुछ पता नही चला है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/23 धारा 363 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 भगत सिंह द्वारा प्रारम्भ की गयी।
➡ दौरान विवेचना वादिनी द्वारा बताया गया कि मो0नं0 9632354875 से मेरे पास फोन आया था बताया कि मै निखिल धोंडीवा कलावीकट्टी पुत्र धोंडीवा भागोजी कलावीकट्टी ग्राम सेटिहल्ली थाना एमकरमणी जिला बेलगांम, कर्नाटक से बोल रहा हूं आपकी लड़की मेरे साथ है और उसने मेरी लड़की से भी मेरी बात कराया।
➡ इस प्रकार अभियुक्त निखिल धोंडीवा कलावीकट्टी का नाम प्रकाश में आया तथा उक्त सूचना के आधार पर उ0नि0 भगत सिंह द्वारा अपह्रता की बरामदगी हेतु थाना एमकरमणी जिला बेलगांव में अपृह्ता का फोटो दिखाकर लोगो से पूछताछ की जा रही थी कि एक व्यक्ति ने बताया कि इस लडकी का शव दिनांक 15.05.2023 को नदी मे मिला था जिसका पंचायतनामा व पोस्टमार्टम थाना काक्ती जनपद बेलगांव सीटी के द्वारा करवाया गया था।
➡ थाना काक्ती में अपृह्ता का फोटो दिखाया गया जहां से पता चला कि इस लडकी का शव दिनांक 15.05.2023 को नदी मे मिला था जिसका कोई वारिश नही था। जिसका नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी थी। तत्पश्चात मुकदमा उपरोक्त में धारा 302/201 भादवि0 की बढोत्तरी कर विवेचना प्र0नि0 बरदह को दिया गया।

गिरफ्तारी का विवरण– आज दिनांक 14-06-23 को प्र0नि0 बरदह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त निखिल धोंडीवा कलावीकट्टी को मुखबिर की सूचना पर सारनाथ म्यूजियम गेट, वाराणसी से समय करीब 05:15 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता– निखिल धोंडीवा कलावीकट्टी पुत्र धोंडीवा भागोजी कलावीकट्टी ग्राम सेटिहल्ली थाना एमकरमणी जिला बेलगांम , कर्नाटक।

पूछताछ का विवरण
अभियुक्त निखिल धोंडीवा कलावीकट्टी पुत्र धोंडीवा भागोजी कलावीकट्टी ग्राम सेटिहल्ली थाना एमकरमणी जिला बेलगांम , कर्नाटक ने पूछने पर बताया कि मै नम्बर डायल कर रहा था कि गलती से मृतिका को फोन लग गया और तभी से हमारी बात होने लगी। मोबाइल से कुछ दिन बात होने के बाद मै पीड़िता को लेकर चला गया था व किराये के मकान में रहने लगा । कुछ दिन बाद पीड़िता कहने लगी कि हमे गहना बनवा दो मैने कहा पैसा नही है लेकिन हमसे झगड़ा व कहा सुनी आये दिन करने लगी फिर मैने दिनांक 12.05.2023 को पीड़िता को घुमाने के बहाने से लेकर साथ में चला गया जब नदी पुल पर पहुँचा तो पीड़िता को पीछे से धक्का देकर नदी में ढकेल दिया कि पीड़िता मर जायेगी तब मै स्वतन्त्र हो जाउगां। पीड़िता जब नदी में गिर गयी व मर गयी तब मै वहां से भाग गया ।

पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0 55/23 धारा 363/302/201 भादवि थाना बरदह, आजमगढ़

आपराधिक इतिहास– मु0अ0सं0 55/23 धारा 363/302/201 भादवि थाना बरदह, आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्र0नि0 विकासचन्द्र पाण्डेय थाना बरदह, आजमगढ़
का0 साजिद अली थाना बरदह, आजमगढ़
का0 मेनहाज आलम थाना बरदह, आजमगढ़
का0 राजेन्द्र कुशवाहा थाना बरदह, आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: चेकिंग के दौरान 01 किलोग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Wed Jun 14 , 2023
थाना- फूलपुरचेकिंग के दौरान 01 किलोग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तारआज दिनांक 13.6.23 को दुर्वासा तिरहा पर उ0नि0 अशोक कुमार मौर्य मय हमराह द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिगं की जा रही थी कि पंकज गिरी पुत्र श्रीराम गिरी साकिन दुर्वासा थाना फूलपुर आजमगढ उम्र करीव 25 वर्ष पहुचां जिसकी तलीशी […]

You May Like

Breaking News

advertisement