कोविड-19वैक्सिनेशन कैम्प द्वारा 60 वर्ष से अधिक तथा कोमारविड के लोगों को लगाया गया टिका। अतरौलिया आजमगढ़ शासन के निर्देशानुसार 60 वर्ष से अधिक ब्यक्तियों एवं 45 से 60 वर्ष के कोमारविड ब्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सिनेशन हेतु 1 मार्च 2021 से एक वृहद कार्यक्रम पूरे जनपद में चलाया जा रहा है।इसके अंतर्गत जनपद में समस्त ब्लाक के सामुदायिक व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में 3 दिन सोमवार, वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को कोविड 19का टीका लगाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक दशा में 31 मार्च2 2021 तक जनपद का लक्ष्य 11 99 06 का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है।इसी क्रम में आज 15 मार्च 2021 दिन सोमवार, वृहस्पतिवार व शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अतरौलिया, 100 शैया अस्पताल अतरौलिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेनपुर, बाँसेपुर डढ़वा उपकेंद्र व एएनएम सेंटर पर टीकाकरण किया जा रहा है उक्त जानकारी अतरौलिया स्वास्थ्य अधिझक डॉक्टर शिवा जी सिंह ने दिया।उन्होंने बताया कि 1 मार्च से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 60 वर्ष से ऊपर वालों को टीकाकरण किया जा रहा है वहीं को मारविड के लोग जो 45 साल से ऊपर के हैं जिन्हें डायबिटीज, कैंसर, हाइपरटेंशन आदि है उन सभी का 1 मार्च से वैक्सिनेशन चल रहा है और यह ब्लॉक के 6 जगहों पर लगाया जा रहा है।प्रत्येक ब्लॉक से 500 लोगों को प्रतिदिन टिका लगाने का निर्देश मिला है।इसके लिए पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, या बैंक पासबुक आई डी प्रूफ के लिए जरूरी है।टिका लगाने के बाद वेटिंग रूम में 30 से 45 मिनट ऑब्जर्वेशन रुकने के बाद ही लोगों को जाने दिया जा रहा है।आज सोमवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अतरौलिया पर लगभग डेढ़ सौ लोगों का टिकाकरण हो चुका है और टिका लगाने का कार्य अभी चल रहा है। अतरौलिया आज़मगढ़ से वी वी न्यूज वैशवारा तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट, खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 9452717909
Next Post
ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬੈਂਕਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਫਰੰਟ ਲਾਈਨ ਵਰਕਰਾਂ ਵਜੋਂ ਟੀਕਾਕਰਨ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ-
Mon Mar 15 , 2021