फिरोजपुर एनजीओ कोआर्डिनेशन कमेटी ब्लॉक फिरोजपुर ने गाय को हरा चारा खिलाया

फिरोजपुर एनजीओ कोआर्डिनेशन कमेटी ब्लॉक फिरोजपुर ने गाय को हरा चारा खिलाया

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है इसलिए गाय हमारी पूजनीय है

फिरोजपुर 15 जून 2023 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

फिरोजपुर कोआर्डिनेशन कमेटी फिरोजपुर ने शुभ संक्रांति के अवसर पर गौशाला जाकर गाय को हरा चारा खिलाया। श्री प्रवीण खन्ना प्रधान एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी ब्लॉक फिरोजपुर और मंगतराम मानकुटाला वाइस चेयरमैन ने बताया कि सनातन धर्म में गाय के महत्व को जानकर ही इसे माता का दर्जा दिया गया है। गाय हर प्रकार के सुख को प्रदान करने वाली होती है। गाय का विशेष स्थान है। इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है और हमारे लिए पूजनीय है। इसलिए उन्होंने गाय प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “बची नहीं गाय अगर, ऐसा होगा हाल। तरसेंगे फिर दूध को इस माटी के लाल” और सरकार से मांग की है कि गौ हत्या सबंधी कानून बनाना चाहिए ताकि गौ हत्या को रोका जा सके और जो गाय सड़कों पर आवारा घूम रही हैं उनकी उचित संरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए।

श्री बलविंदर पाल शर्मा और ब्रिज धवन और ने कहा कि गौमाता करती सदा भवसागर से पार इसकी तुम सेवा करो जीवन देगी तार।

             इसी भाव से फिरोजपुर कोआर्डिनेशन कमेटी ब्लॉक फिरोजपुर के सदस्ययों ने गौशाला में जाकर यथाशक्ति अनुसार गाय को हरा चारा खिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि देसी गाय का दूध इस पृथ्वी पर अमृत समान है। इसका सेवन जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है। 

इस मौके पर श्री प्रवीण खन्ना श्री मंगतराम मान कुटाला बलविंदर पाल शर्मा ब्रिज धवन कैलाश शर्मा ने चारा खिलाने की सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जविदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए हड़पने का आरोप

Fri Jun 16 , 2023
अयोध्या:—–कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जविदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए हड़पने का आरोपमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्याजनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भीखी सराय निवासी बेरोजगार युवक को विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए हड़प लेने का मामला प्रकाश में आया है। न्यायालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement