बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों की भूख-हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, मिला कर्मचारी संगठनों का समर्थन
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल आज लगातार दूसरे दिन भी जारी रही, संगठन सचिव हरीश मौर्य भूख-हड़ताल पर हैं,आज अस्थाई कर्मचारियों के आंदोलन को बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन के पदाधिकारियों का समर्थन मिला, महामंत्री संजीव मेहरोत्रा के नेतृत्व में मुकेश सक्सेना,मैं फैसल हंस अवतार सिंह आदि ने समर्थन किया आंदोलन करने बाले कर्मियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष आशीष गंगवार के नेतृत्व में उनके तमाम पदाधिकारियों ने भी पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया फिर धरनास्थल पर समर्थन दिया और प्राचार्य डॉ ओपी राय से मिलकर प्रतिलिपि दी, अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि तालाबंदी के आंदोलन के दौरान सभी साथियों की सर्वसम्मति थी अब केबल हम दो लोगों को टारगेट किया जा रहा है क्योंकि हम लगातार प्रबंधन की गलत नीतियों और उत्पीड़न का विरोध कर रहे थे, सचिव प्रबंध समिति ने डी एम को ही मैनेजमेंट से दरकिनार कर रखा है ।जो कि बहुत ही ग़लत है जिलाधिकारी और कमिश्नर महोदया को न्याय दिलाना चाहिए। शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मैं भी भूख-हड़ताल पर जाऊंगा,आज अस्थाई कर्मचारियों की संख्या भी धीरे धीरे बढने लगी है। धरना पर रामपाल, दोदराम, सावित्री, बच्ची देवी,आशा पांडेय, मुन्नी बेगम, देववती, श्रीराम , भीकम सिंह,रामू आदि कर्मचारी मौजूद रहे।