श्याम प्रेमियों ने की छबील लगाकर जल सेवा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कृष्णा गेट पालिका बाजार में जल सेवा की गई।
जन सेवा के उद्देश्य से लगाई गई छबील।
कुरुक्षेत्र, 17 जून : गर्मी के मौसम में जल सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इसी उद्देश्य से गर्मी के मौसम को देखते हुए श्याम प्रेमियों द्वारा शनिवार को कृष्णा गेट पालिका बाजार में छबील लगाकर जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर जलजीरा, रूह अफजा, ठंडी लस्सी, निम्बू पानी इत्यादि का बारी बारी से वितरण किया गया। इस छबील का शुभारम्भ दीपक अग्रवाल समाजसेवी द्वारा किया गया। यह छबील दिन बाबा श्याम की इच्छा से चलती रही। छबील में अंकित चौहान, अंकुश कुमार, बबली, कपिल कुमार, गौरव, सोनू राम, आकाश, प्यारे लाल व अन्य बाजार के लोगों ने सहयोग किया।
छबील पर जल सेवा करते हुए।