केयू द्वारा सम्बन्धित कालेजों व संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के क्रियान्वयन हेतु हर संभव सहयोग दिया जाएगा : प्रो. अनिल वशिष्ठ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 17 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स व एनईपी कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल वशिष्ठ ने कहा कि केयू द्वारा सम्बन्धित कॉलजों व संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के क्रियान्वयन हेतु हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार सम्बन्धित कॉलेजों/संस्थानों के यूजी प्रोग्राम्स में एनईपी के क्रियान्वयन हेतु आयोजित कार्यशाला के सफल आयोजन के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार प्रकट किया कि कुलपति के मार्गदर्शन में कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य सचिव, उच्चतर शिक्षा हरियाणा आनंद मोहन शरण, आईएएस द्वारा एनईपी के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिसका लाभ भविष्य में एनईपी के क्रियान्वयन हेतु मिलेगा।
प्रो. अनिल वशिष्ठ ने कहा कि कॉलेजों में एनईपी के क्रियान्यन हेतु करिकुलम फ्रेमवर्क, पोर्टल पर दाखिला सीटों के आवंटन, विषय के ग्रुप संबंधी विस्तृत जानकारी, कॉलेजों में दाखिला तथा विषय आबंटन, समय सारणी और कार्यभार का प्रबंधन, मूल्यांकन व परीक्षा के बारे सहित अन्य किसी भी विषय पर शंका हो या एनईपी के क्रियान्वयन में कोई भी समस्या हो तो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2025 तक शिक्षा नीति को पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने प्रदेश में सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर के यूजी प्रोग्राम्स में सत्र 2022-23 में इसे लागू किया अब एनईपी को सम्बन्धित कॉलेजों व संस्थानों में लागू किया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: जिला योजना समिति के लिए सपा के दो पार्षदों ने किया नामांकन

Sun Jun 18 , 2023
अयोध्या:———- 17 जून 2023जिला योजना समिति के लिए सपा के दो पार्षदों ने किया नामांकनसपा के पार्षद भारी मतों से जीतेंगे जिला योजना समिति का चुनाव ——-पारसनाथ यादवमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्यासमाजवादी पार्टी ने जिला योजना समिति के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त कोर्ट पर पार्षद राम भवन यादव ,पार्षद ज्ञानमती […]

You May Like

Breaking News

advertisement