9 साल बेमिसाल” प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने फिरोजपुर में शिरकत की और केंद्र में सरकार की नीतियों से देश मजबूत हुआ और केंद्र की योजनाओं के बारे अवगत करवाया

“9 साल बेमिसाल” प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने फिरोजपुर में शिरकत की और केंद्र में सरकार की नीतियों से देश मजबूत हुआ और केंद्र की योजनाओं के बारे अवगत करवाया

फिरोजपुर 20 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

सेवा, सुसशन एवं गरीब कल्याण को समर्पित मोदी जी की नीतियों से आज देश आर्थिक रूप से मजबूत होकर, सैनिक सुरक्षा को आधुनिक करते हुए, विश्व पटल पर अपनी साख बना रहा है। यह शब्द पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लोकसभा हल्का फ़िरोजपुर की रैली को संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने ऐसे अनेक कार्य पूर्ण कर दिए है जो वर्षो से लंबित थे। जिनमें गरीब कल्याण आवास योजना, शौच व्यवस्था, घर घर में शुद्ध जल पहुचाना,आदि प्रमुख हैं।अश्वनी शर्मा ने रैली के आयोजन के विषय में जान्काती देते ही कहा की पुरे देश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के आवाहन पर मोदी जी के ‘9 साल बेमिसाल’ रहने पर पंजाब भर की सहज जनता में प्रधानमंत्री जी का सन्देश देने के लिए ऐसी रैलियाँ की जा रहीं हैं।
पंजाब के लिए मोदी जी का प्रेम इस बात से सपष्ट होता है कि करतारपुर लांगा, गुरु साहब के साहिबजादों के नाम पर वीर बाल दिवस की घोषणा, 84 के दंगाइयों को सजा दिलवाना, हेमकुंड साहिब में यात्रियों की सुविधा के लिय रोपवे बनाना,अफगानी स्थान से गुरु ग्रन्थ साहिब की प्रतियां भारत वापिस लाना आदि ऐसे अनेक कार्य है।
इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद श्री श्वेत मालिक ने अपने संबोधन में कहा की उन्होंने अपने कार्यकाल में हमेशा नशामुक्त पंजाब की कल्पना को सार्थक करने के प्रयास किये है जो आज भी जारी है। जल्द ही हम पंजाब को केंद्र सरकार के साथ मिलकर एक खुशहाल प्रदेश बनायेगे।
जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा के महामंत्री श्री जीवन गुप्ता का कहना है की आज पंजाब का जनमानस राजनीति की इतनी समझ रखता है कि कौन सी पार्टी उसकी हितैषी है, जो उसके जीवन में बदलाव लाने में सक्षम है। इसलिए भाजपा का जनसंपर्क अपनी उचाइयां छु रहा है।
पंजाब भाजपा कोर कमेटी के सदस्य राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने फिरोजपुर में पी. जी. आई. सटेलाईट सेंटर को आने वाले 30 दिनों में शिलानियास होने की घोषणा करते हुए कहा की केंद्र में सरकार जल्द ही यह सैगात फिरोजपुर वासियों की झोली में डालने जा रही है।
फिरोजपुर लोकसभा इंचार्ज गोपाल सोनी ने अपने संबोधन में मजबूत होती भाजपा के बारे में कहा की आज गाँव देहात के लोग भाजपा से जुड़ना चाहते है, क्योकिं निराशा भरी राजनीति में यहीं एक दिया है जो चमक रहा है।
पंजाब सोशल मीडिया के सह संयोजक श्री अविनाश गुप्ता जी ने केंद्र सरकार की उन 224 जनहितैषी नीतियों से भी जन साधारण को अवगत करवाया , जो दलगत राजनीति के कारण धरातल पर उतर नहीं पा रहीं है।
रैली में सबका धन्यावाद करते हुए स, अवतार सिंह जीरा ने कहा कि फिरोजपुर ज़िले पर केंद्र सरकार का विशेष ध्यान खीचने में वह सफल हुए हैं, उन्होंने आश्वश्त होते हुए कहा कि PGI सैटेलाईट सेंटर, फिरोजपुर से हरिद्वार तक सीधे रेल मार्ग, सब्जी के सीजन में विशेष मालवाहक ट्रेन का प्रबंध भाजपा के प्राथमिक कार्य है जिन्हें आने वाले दिनों में ही केंद्र सरकार से पूर्ण करा लिया जाएगा।
मंच संचालन करते हुए ज़िला महामंत्री अश्वनी ग्रोवर ने पार्टी को मिल रहे अथाह समर्थन पर उपस्थित जनसाधारण, एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यावाद किया।
इस अवसर पर मंच पर पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका, ज़िला फिरोजपुर भाजपा
प्रभारी विजय सिंगला, विधानसभा फिरोजपुर देहाती से सत्कार कौर, लाड़ी गहरी, गुरुहरसहाय विधानसभा से स. गुरपरवाज सिंह शैला संधू , पंजाब भाजपा के सचिव शिवराज गोयल, अमनदीप गिरधर, कैप्टन सवर्ण सिंह पंजाब कार्यकारिणी के सदस्य दविंदर बजाज, जिला महामंत्री, आई.टी सैल के ज़िला संयोजक विकास ग्रोवर, सोशल मीडिया के ज़िला संयोजक संदीप सचदेवा के साथ भाजपा के वरिष्ट नेता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: सामाजिक विकृतियों पर कुठाराघात करने में इप्टा के नुक्कड़ नाटक पूरी तरह सक्षम:सरनाम

Wed Jun 21 , 2023
सामाजिक विकृतियों पर कुठाराघात करने में इप्टा के नुक्कड़ नाटक पूरी तरह सक्षम:सरनाम इप्टा रंगकर्मियों ने नाट्य प्रस्तुति में शांति का पढ़ाया पाठ रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्ववेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन कोंच(जालौन): सांस्कृतिक आंदोलनों के लिए जानी जाने वाली संस्था भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) […]

You May Like

Breaking News

advertisement