भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर (शाखा) द्वारा टाउन हॉल पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन
फिरोजपुर 21 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
योग भारत की प्राचीन प्रणाली है और ऋषियो मुनियो की यह देन है। भारत ही नही बल्कि विश्व के बहुत सारे देशो में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य मे भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एक कार्यक्रम का अयोजन टाउन हॉल पार्क (कमेटी घर)फिरोजपुर शहर में किया गया। जिसमे लगभग 150 सदस्यों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का आरम्भ श्री विनोद गोयल व श्रीमति शक्ति चोपड़ा द्वारा राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम से किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों को योग आसन व प्राणायाम करवाये गये। योग आसनो का प्रदर्शन श्री सतीश ग्रोवर ने किया । आसनो के करने की विधि , लाभ-हानि का व्याख्यान श्री विजय अरोड़ा ने किया और प्रणायाम श्री सतीश पूरी ने करवाये। कार्यक्रम के अन्त मे श्री सुभाष चौधरी ने सभी सदस्यो का कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद किया। राष्ट्र गान हुआ, सभी सदस्यों को रिफ्रेशमेंट के रुप में दूध और फल दिये गए।