![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230621-WA0056.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230621-WA0057.jpg)
जयराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने किया योग।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छात्राओं एवं ग्रामीण महिलाओं ने किए योगासन एवं प्राणायाम।
कुरुक्षेत्र, 21 जून : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में एन.एस.एस यूनिट-1 – 2 ने नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग थीम पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया।
श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन की स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा सहायक प्रवक्ता बबीता शर्मा ने छात्राओं एवं गांव लोहार माजरा की महिलाओं को योगासन एवं प्राणायाम करवाया। इसके साथ-साथ मेडिटेशन व जीवन के सही खान-पान के महत्व को बताया।
इस अवसर पर जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने सभी छात्राओं व प्राध्यापिकाओं को कहा कि हम सभी को अपनी दिन-चर्या में योग व ध्यान की क्रियाओं को अवश्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम की संयोजिका कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस यूनिट-1 अमरजीत कौर तथा कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस यूनिट-2 डा. ममता वालिया को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय में योग करते हुए छात्राएं एवं महिलाएं।