ऐंटी क्राईम ऐंटी नारकोटिक संस्था ने सिविल अस्पताल की प्रमुख समस्याओं से एसएमओ को करवाया अवगत

ऐंटी क्राईम ऐंटी नारकोटिक संस्था ने सिविल अस्पताल की प्रमुख समस्याओं से एसएमओ को करवाया अवगत

फिरोजपुर, 25 जून, [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

ऐंटी क्राईम ऐंटी नारकोटिक्स इंडिया विंग की ओर से सिविल अस्पताल की समस्याओं संबंधी सीनीयर मैडीकल अफसर डा. नवीन सेठी को मांगपत्र दिया। विंग चेयरमैन संदीप गुलाटी, प्रधान सूरज मेहत्ता ने बताया कि इस मांगपत्र में एसएमओ के ध्यान में किया गया है कि सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, हाजरी बोर्ड पर पुरानी जानकारी, ऑप्रेशन थिएटर के समीप दो पहिया वाहनों की बेतरतीब पार्किंग, जनरल वार्ड में दो पहिया वाहनों को चार्ज पर लगाना इत्यादि समस्याओं के कारण लोगों को परेशानी होती है। डॉक्टरों की कमी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अधिकत्तर ओपीडी रूम में डॉक्टर मौजूद नहीं रहते जिस कारण मरीजों को काफी इंतजार कर बेरंग लौटना पड़ता है। ओपीडी के समीप लगे अटैंडैस बोर्ड को रोजाना अपडेट नहीं किया जाता जिससे यह पता नहीं चलता कि कौन सा डॉक्टर मौजूद है और कौन सा नहीं। ऑप्रेशन थिएटर के समीप अस्पताल के कर्मचारियों के दोपहिया वाहन अकसर खड़े रहते हैं जिससे वहां आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। अस्पताल के कई वार्डों में कर्मचारियों द्वारा अपने इलैक्ट्रोनिक वाहन चार्जिंग पर लगाए होते हैं जिससे किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इसलिए इन बातों पर ध्यान देते हुए इनमें तुरंत सुधार करने की मांग की गई।

डॉक्टर नवीन सेठी सीनियर मेडिकल ऑफीसर ने समस्याओं का जल्द निवारण करने का भरोसा दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश /रीवा पुलिस से ज्यादा जिले में सोशल मीडिया के छर्रो की दहसत

Sun Jun 25 , 2023
मध्य प्रदेश /रीवा पुलिस से ज्यादा जिले में सोशल मीडिया के छर्रो की दहसत स्टेट हेड/ राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934 इतना हथियार तो पुलिस के पास भी नही जितना इनके पास! रीवा। लगता है रीवा जिले में आसमाजिक तत्व और सोशल मीडिया में छोटी-छोटी वीडियो बंदूक के साथ कट्टा लहराते […]

You May Like

Breaking News

advertisement