श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत सभी संस्थाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है : सुभाष सुधा

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत सभी संस्थाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है : सुभाष सुधा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भव्य होगा महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण : सत्य प्रकाश गुप्ता।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शीघ्र बनेगा लाला लाजपत राय स्मारक।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने विधायक सुभाष सुधा को किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 26 जून : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र द्वारा सैक्टर 8 में संस्था को करीब एक हजार वर्ग गज का प्लाट दिलवाने में सहयोग के लिए कुरुक्षेत्र के थानेसर हल्का विधायक सुभाष सुधा एवं श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की पुरानी कार्यकारिणी के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत नगर की एक ऐसी संस्था है जो दूसरी समाज सेवी संस्थाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। संस्था द्वारा जहां तीन विद्यालयों एवं दो वातानुकूलित धर्मशालाओं का संचालन किया जाता है, उसके साथ साथ पैथ लैब, फिजियोथेरेपी सेंटर, डिस्पेंसरी, कंवर बलजीत सिंह पुस्तकालय इत्यादि का संचालन भी किया जाता है, जोकि सभी संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक ने समाज सेवा के कार्यों में हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
संस्था के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने सभी बंधुओं का स्वागत किया एवं विधायक से लाला लाजपत राय स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की, जिसे विधायक ने सहर्ष स्वीकार किया। इस मौके पर आर.डी. गोयल ने कहा कि श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत नगर की सबसे प्राचीन संस्था है। रत्न लाल बंसल ने संस्था के इतिहास की जानकारी दी। दयानंद महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डा. शशी मित्तल ने महिला संघ एवं श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल ने युवा विंग के गठन की मांग उठाई, जिसे संस्था के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता ने सहर्ष स्वीकार किया।
धर्म पाल सिंगला ने महाराजा अग्रसेन भवन को भव्य बनाने के लिए हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया। निशी गुप्ता ने समाज को राजनीति में भाग लेने का आह्वान किया। संस्था की गतिविधियों की जानकारी मंच संचालक राजेश सिंगला ने विस्तार से दी।
इस अवसर पर पुरानी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को उनके सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार सौरभ चौधरी एवं हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रधान डा नरेन्द्र पाल गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उल्लेखनीय रहा कि समाज के जो बुजुर्ग 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं एवं कार्यक्रम में उपस्थित थे, उन्हें सम्मान पट्टिका के माध्यम से सम्मान दिया गया। इस प्रकार 51 बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में युवा नेता विशाल सिंगला, भाजपा नेता महेन्द्र सिंगला एवं कृष्ण कृपा गौशाला के प्रधान हंस राज सिंगला ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य अशोक गर्ग, भरत लाल भरतू, अंशुल बंसल, विनोद जिन्दल, विपिन जिन्दल, रविन्द्र अग्रवाल, मुकेश मित्तल, भूषण गोयल, सुरेन्द्र गुप्ता, रमेश गोयल, जंग बहादुर सिंगला, संजीव गर्ग, रेखा गर्ग, रूचिका बंसल, मीना, स्वाति गुप्ता, कार्यक्रम आयोजन समिति से मुनीष मित्तल, विनय गुप्ता, योगेश गर्ग, गौरव मित्तल, विजय गर्ग, सुधीर कंसल, कुलवंत गर्ग, वरूण गुप्ता, पुरानी कार्यकारिणी से राम कुमार गोयल, मुरारी लाल अग्रवाल , विपिन अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।
बुजुर्गों में वीरभान मित्तल, डा एच.सी. बंसल, लच्छी राम मास्टर, अशोक अग्रवाल, श्रीचंद मित्तल, रमेश सिंघल, श्रवण गुप्ता,डा आई सी मित्तल, एच.सी. मित्तल, शीशपाल सिंगला, सुभाष गुप्ता, योगध्यान मित्तल, कृष्ण गुप्ता, राजेन्द्र गर्ग, निरंजन लाल गर्ग, नाथी राम गुप्ता, सत्य पाल गुप्ता, लाल गर्ग, हुकम चंद गर्ग, डी.के. गुप्ता, सुशील अग्रवाल, पी.डी. गुप्ता, राम निवास, लाला ऋषि राम अग्रवाल, देस राज, विजय गुप्ता, सुरेश सिंगला, हरमेश गोयल, डा आर.के. गुप्ता, कृष्ण सिंगला एवं प्रमोद अग्रवाल इत्यादि को सम्मान पट्टिका से सम्मानित किया गया।
विधायक सुभाष सुधा को सम्मानित करते हुए एवं उपस्थिति।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुप्त नवरात्रों की अष्ठमी पर पूजन कर महागौरी का लिया गया आशीर्वाद

Mon Jun 26 , 2023
गुप्त नवरात्रों की अष्ठमी पर पूजन कर महागौरी का लिया गया आशीर्वाद। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मां महागौरी अन्नपूर्णा स्वरूप धन-वैभव और सुख-शान्ति की अधिष्ठात्री देवी है : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 26 जून : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement