“राधे राधे स्वस्थ्य बना दे” ट्रस्ट मोगा की विशेष मीटिंग आयोजित
मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब ] :=
आज 10 जनवरी: “राधे राधे स्वस्थ बना दे ट्रस्ट मोगा” की विशेष मीटिंग का अयोजन होटल कमल में हुआ। मीटिंग की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी एवं ट्रस्ट की संस्थापिका राज श्री शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग की शुरुआत श्री गणेश वंदना एवं गुरु स्तुति के साथ के साथ हुई।सभा की सैकट्री कंचन ग्रोवर ने सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि आज मीटिंग का विशेष का प्रमुख कारण जरूरत मंद परिवारों को को सर्दी के ठंडे मौसम में ओड़ने हेतु कंबल वितरण एवं धार्मिक एवं समाजिक गतविधियां करने हेतु विचार विमर्श करना है। मीटिंग में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कंबल बांटने हेतु निर्णय लेते हुए कहा कि मकर संक्रांति के दिन कंबल दोपहर को 03 बजे रेलवे पुल के पास वितरण किए जाएँ। सभी सदस्यों ने कंबलो की यथायोग्य सहायता प्रदान करने हेतु अशवासन दिया। ट्रस्ट द्वारा मुख्य त्योहारों जैसे तीज एवं महिला दिवस मनाने हेतु भी विचार किया गया। ट्रस्ट चेयरमैन देव प्रिय त्यागी ने उक्त प्रोग्राम मनाने हेतु रूप रेखा तैयार करने के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इन प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग दिया दिया जाएगा। ट्रस्ट संस्थापिका राज श्री शर्मा ने कहा कि कोई भी संगठन वित्तीय सहायता के बिना चलना अति कठिन है। ट्रस्ट के पास धन राशि अभी बहुत ही कम है। इस प्रकार सभी माननीय पदाधिकारी एवं सदस्य जरूरत मंद परिवारों की यथायोग्य सहायता हेतु सहयोग करते रहें। मीटिंग में उपस्थित सभी ने उक्त विचार पर सहमति जताई। वार्षिक सहयोग राशि प्रति वर्ष ट्रस्ट के खाते में जमा कर सकते हैं या नगद दे कर रसीद लें। मीटिंग में कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा,देव प्रिया त्यागी, रामेश कुमार, मनोज जयसवाल, राज श्री शर्मा,मीना शर्मा,गीतिका ग्रोवर,कंचन ग्रोवर नंदनी बेदी इत्यादि उपस्थित थे।
फोटो कैपशन:=
राधे राधे स्वस्थ्य बना दे ट्रस्ट मोगा के पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष मीटिंग करते हुए।