स्वामी पृथ्वी पुरी व अन्य संतों के साथ महंत जगन्नाथ पुरी ने किया सावन पूजन एवं अभिषेक

स्वामी पृथ्वी पुरी व अन्य संतों के साथ महंत जगन्नाथ पुरी ने किया सावन पूजन एवं अभिषेक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान शिव पार्वती नंदन गणेश जी की पूजा से सुख समृद्धि व ज्ञान की प्राप्ति है : महंत जगन्नाथ पुरी।
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हो रहा है सावन का पार्थिव शिवलिंग अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 12 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के सानिध्य में सावन का पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक हो रहा है।
बुधवार को स्वामी पृथ्वी पुरी, देवा राणा, दर्शन सिंह, दलबीर, बंटी, अशोक, मनदीप व शोभा देवी सहित अन्य शिव भक्तों ने विघ्नहर्ता श्री गणेश, भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन उपरांत पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। इस के उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन का हर दिन पूजा के लिए होता है। सावन में देवों के देव महादेव के पूरे परिवार की पूजा की जाती है। सावन के बुधवार के दिन भगवान भोलेनाथ और पार्वती पुत्र श्री गणेशजी की पूजा करने का विधान है।
उन्होंने बताया कि सावन में बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का प्रिय दिन माना जाता है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, नाजर सिंह, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, बलजीत इत्यादि भी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दबखेड़ी पहुंचे श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता

Wed Jul 12 , 2023
दबखेड़ी पहुंचे श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 बाढ़ से शिक्षण संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण। कुरुक्षेत्र, 12 जुलाई : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता बाढ़ के पानी सूचना मिलते ही बुधवार […]

You May Like

advertisement