एआरटीओ कार्यालय में अराजकतत्व ने की मारपीट
रिपोर्ट-आदित्य चतुर्वेदी
अजमतगढ़ आजमगढ़-(देश) सच्ची खबरें सबसे पहले
आजमगढ़।
एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को एक अराजकतत्व ने एआरटीओ प्रशासन के चेम्बर में उत्पाद मचाते हुए जमकर गली गलौज करते हुए मारपीट की। इससे कार्यालय के अंदर अफरा-तफरी मच गई। सुचना पर पहुंची पुलिस को देखकर अराजकतत्व मौके से फरार हो गया। इसे अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक घंटे बाधित रखा। दूरदराज से आये लोगों को काफी परेशानी हुई।
एआरटीओ कार्यालय पर दलालों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है। अधिकारियों व कर्मचारियों को परेशान कर अपने अपने कामों को कराने का दबाब बनाते है। न करने पर आये दिन कार्यालय में तूं तूं मै मै होता है। मंगलवार की दोपहर एक अराजकतत्व एआरटीओ कार्यालय घूस गया और किसी काम को लेकर एआरटीओ प्रशासन सतेन्द्र कुमार यादव से दबाब बनाने लगा। काम न करने पर अराजकतत्व एआरटीओ प्रशासन से उलझ गया और गाली गलौच करते हुए हाथापाई करने लगा। इसे देख कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने स्थानीय थाने पर सूचना दे दी। पुलिस को देख अराजकतत्व मौके से फरार हो गया। पुलिस कार्यालय में सीसी कैमरा के आधार अराजकतत्व की खोज कर दी है।