कुरुक्षेत्र में 2010 की बाढ़ की तरह ही दूर दराज तक बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए आगे आई प्रेरणा संस्था तथा प्रेरणा वृद्धाश्रम।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
प्रेरणा संस्था, प्रेरणा वृद्धाश्रम तथा भारत तिब्बत समन्वय संघ ने दूर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया चाय, दूध, पानी, ब्रेड, बिस्कुट तथा भोजन।
कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई : प्रेरणा संस्था घरों से निकाले गए तथा अपनों से दुत्कारे गए बुजुर्गों को प्रेरणा वृद्धाश्रम में आश्रय ही नहीं देती है बल्कि प्राकृतिक आपदा अथवा किसी भी विपत्ति के समय भी हर समय सहयोग के लिए तैयार रहती है।
आजकल राज्य के अन्य क्षेत्रों की भांति कुरुक्षेत्र के अनेकों गांव तथा शहरी क्षेत्र बाढ़ एवं जल प्रलय से काफी प्रभावित हैं। ऐसे में प्रेरणा संस्था, प्रेरणा वृद्धाश्रम तथा भारत तिब्बत समन्वय संघ के सदस्य व पदाधिकारी ट्रैक्टर ट्रॉली पर दूर दराज के क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए जुटे हुए है। इन क्षेत्रों में प्रेरणा संस्था व भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा चाय, दूध, पानी, ब्रेड, बिस्कुट तथा भोजन इत्यादि पहुंचाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रेरणा संस्था ने 2010 में कुरुक्षेत्र में आई बाढ़ के समय भी इसी तरह से दिन रात सहयोग का कार्य किया था।
प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने कहा कि प्रेरणा की स्थापना ही जरूरतमंद तथा कष्ट में लोगों के सहयोग के लिए हुई थी। उन्होंने बताया कि 2010 में जब बाढ़ आई थी तब भी प्रेरणा के सभी सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जी जान से सेवा एवं सहयोग कार्य किया था। सिंगला ने कहा कि प्रेरणा का कार्य उन स्थानों पर लोगों को सहयोग पहुंचाना है जहां कोई नहीं पहुंच पाता है। आज भी प्रेरणा के सदस्य निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।
भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय महामंत्री रुक्मेश चौहान ने बताया कि प्रेरणा संस्था एवं भारत तिब्बत समन्वय संघ मिलकर आज बाढ़ से प्रभावित लोगों का सहयोग कर रहे हैं। लोगों की हालत एवं छोटे छोटे बच्चों को भूखा देखकर दुख हो रहा है। ऐसे समय में मानवता कहती है कि सभी को मिलजुलकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। इस समय बाढ़ में फंसे लोगों के पास पानी नहीं है, दूध नहीं है तथा भोजन नहीं है तो ऐसे समय में सेवा कर संतोष मिल रहा है। यह सेवा भविष्य में भी करते रहेंगे। सामान्य लोगों से भी अपील है कि ऐसे बढ़ पीड़ित लोगों का सहयोग करें।
इस अवसर पर सहयोग करने वालों में आशा सिंगला, प्रेरणा अध्यक्षा रेणु खुंगर, सुमन सांगवान, विनोद विमल वशिष्ट, अन्नपूर्णा शर्मा, राम लाल सिंगला, रूपमेश चौहान, राज पंवार, हरिकेश पपोसा, श्रुति, कशिश, निशांत, वीरेंद्र राठौर, राज मांडी, अनिल कुमार, सुखविंदर, सुनील कुमार व विनोद साहू इत्यादि मौजूद रहे।
बाढ़ पीड़ितों को सामग्री वितरित करते हुए।