हरियाणा उदय के पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को लगाना होगा पौधा : कुलदीप

हरियाणा उदय के पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को लगाना होगा पौधा : कुलदीप।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से साई कुरुक्षेत्र सेंटर में हरियाणा उदय के तहत किया पौधारोपण।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाया जा रहा है हरियाणा उदय कार्यक्रम।

कुरुक्षेत्र 15 जुलाई : भारतीय खेल प्राधिकरण के साई सेंटर कुरुक्षेत्र के प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच ने कहा कि हरियाणा उदय के पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को पौधा लगाना होगा। इस पौधारोपण अभियान के साथ आमजन को जोड़ने का प्रयास जिला प्रशासन व जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से किया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र के नागरिकों को संकल्प लेकर पौधा रोपण करना होगा।
प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच शनिवार को जिला प्रशासन व जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से स्थानीय साई सेंटर में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, साई से सेवानिवृत्त हॉकी के चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, सेवानिवृत जिला खेल अधिकारी यशवीर सिंह, प्रशिक्षक सुदेश शर्मा, प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर, सोहन लाल, चांद राम, अरुण कुमार, समाजसेवी विनोद गर्ग, नरेश कुमार सैनी, अजायब सिंह, रामानुज सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया। इस प्रांगण में करीब 50 से ज्यादा पौधे लगाएं है। प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच ने जिला प्रशासन व जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र को ग्रीन जिला बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसको पूरा करने के लिए सभी अभियान के साथ जुडऩा होगा।
हॉकी के सेवानिवृत्त चीफ कोच गुरविंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन व राज्य सरकार के हरियाणा उदय अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को सांझे प्रयास करने होंगे। इस के लिए कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक पौधा लगाने के लिए आगे आना होगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र में हरियाणा उदय के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पकंज कुमार, विक्रम सैनी, प्रदीप कुमार, राजकुमार शर्मा, अमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: पुलिस को झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने वाला प्रधान पति गिरफ्तार

Sat Jul 15 , 2023
अयोध्या:——–पुलिस को झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने वाला प्रधान पति गिरफ्तारमनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्याथाना पटरंगा पुलिस द्वारा दीपचंद्र यादव पुत्र रामनरेश यादव नि0 होलूपुर को पुलिस को झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने के आरोप मे ग्राम होलूपुर नटवीर बाबा के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।ग्राम होलुपुर के प्रधान […]

You May Like

advertisement