पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने ज्वाइन की कांग्रेस

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने ज्वाइन की कांग्रेस।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

प्रदेश में चल रही है कांग्रेस की लहर : अशोक अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र, 18 जुलाई : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल रही है। आए दिन अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। अब हरियाणा के लोग कांग्रेस को हरियाणा की बागडोर सौंपना चाहते हैं। वे मंगलवार को अपने निवास स्थान पर विभिन्न गांव से अन्य पार्टियों को छोड़कर आने वाले कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। अशोक अरोड़ा ने कहा की जो भी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं उन सब का पूरा मान सम्मान किया जाएगा।
थानेसर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके अशोक अरोड़ा ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से दुखी हो चुकी है। अब जनता कांग्रेस को ही प्रदेश की बागडोर सौंपना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी व जननायक जनता पार्टी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि गठबंधन की सरकार से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। अब प्रदेश की जनता इस सरकार से छुटकारा चाहती है। अशोक अरोड़ा ने कहा की भाजपा को यमुना पार पहुंचाने की बात करने वाले जजपा पार्टी के नेता अब भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश को लूटने का कार्य कर रहे हैं। गठबंधन सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी चर्म पर पहुंच चुकी है। युवा वर्ग 12 वीं कक्षा के बाद कॉलेज में दाखिला लेने की बजाय विदेश में जाना पसंद कर रहे हैं। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में क्राइम की दर बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। दिनदहाड़े कत्ल व ठगी की घटनाएं घटित हो रही हैं लेकिन यह सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। गठबंधन सरकार के नेताओं को जनता की समस्याओं से कोई सारोकार नहीं है, यह तो सिर्फ अपनी जेबें भरने में लगे हुए है।
इन्होंने थामा कांग्रेस का दामन।
इस मौके पर विभिन्न गांव से ऋषभ, जगजीत सिंह, जगमीत सिंह, रोहित, सावन, राहुल, हरमन, मोहित चौधरी, हरकीरत सिंह, पंकज, कर्म सिंह सैनी, जगत सिंह, लोकेंद्र शर्मा, अनिकेत सैनी, सोहन सिंह, जस्सी सैनी, हरविंदर सैनी, रुपिंदर सिंह, रोहित, रॉबिन कंग, मोनू, रमन कंग, देवेंद्र सिंह, गुरजोत व अमन जैलदार सहित अन्य ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
विभिन्न गांव के लोगों को कांग्रेस में शामिल करते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सावन का तीसरा मंगला गौरी पूजन तथा पार्थिव शिवलिंग अभिषेक

Tue Jul 18 , 2023
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सावन का तीसरा मंगला गौरी पूजन तथा पार्थिव शिवलिंग अभिषेक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मंगला गौरी पूजन से मिलता है माता गौरी का आशीर्वाद प्राप्त होता है : महंत जगन्नाथ। कुरुक्षेत्र, 18 जुलाई : हर वर्ष के सावन की […]

You May Like

advertisement