विद्यापीठ में मंगला गौरी पूजन के साथ हुआ रुद्राभिषेक।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
उत्तराखंड देहरादून से आए श्रद्धालुओं ने श्री रामेश्वर मंदिर में किया पूजन एवं रुद्राभिषेक।
कुरुक्षेत्र, 18 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सावन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ मंगलवार को मंगला गौरी का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया।
उत्तराखंड देहरादून से आए राज – राजेश्वरी, भारती, हिमांशी, शिवम एवं अन्य श्रद्धालुओं ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन उपरांत रुद्राभिषेक किया। पूजन करवा रहे आचार्य प. राजेश लेखवार शास्त्री के अनुसार सावन में प्रतिदिन पूजन करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। सावन के मंगलवार को माता पार्वती की कृपा भी प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि आज से ही मलमास अथवा अधिकमास भी शुरू हुआ है। अधिकमास में शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है लेकिन इस महीने में भगवान विष्णु की भी पूजा की पूजा की जाती है। इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। कुरुक्षेत्र की धरती पर इन दिनों भगवान शिव के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा का बहुत महत्व है।
इस अवसर पर के.के. कौशिक, टी.के. शर्मा, एस.एन. गुप्ता, टेक सिंह, पवन गर्ग, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक एवं रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
विद्यापीठ में पूजन एवं रुद्राभिषेक करते हुए।