चमोली हदासा: हादसे ने छीना सुहाग और घर के दो चिराग,

सागर मलिक

देहरादून: बेटे की मौत की खबर से सदमे में आईं संतोषी देवी को क्या पता था कि अभी और बड़ा दुख उनकी दहलीज पर खड़ा है। बेटे की मौत पर विलाप कर रहे परिजनों को कुछ ही देर में परिवार के दो अन्य सदस्यों के मरने की भी खबर आ गई। दो बेटे और पति की करंट हादसे में मौत से संतोषी देवी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

नमामि गंगे परियोजना के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गणेश लाल (22) पुत्र महेंद्र लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर गणेश के पिता महेंद्र लाल (48) और बड़ा भाई दीपू कुमार (33) मौके पर पहुंचे लेकिन कुछ ही देर बाद वहां करंट दौड़ गया जिसमें दोनों पिता-पुत्र की भी मौत हो गई। अब घर में संतोषी और उनका एक जवान बेटा ही बचा है। संतोषी देवी का भरापूरा परिवार एक झटके में तबाह हो गया। कल तक हंसते खेलते परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट गया है।

फरस्वाण फाट के हरमनी निवासी गणेश की मौत पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में चमोली पहुंचे। लोग मौत की जांच और परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत उनका भी इंतजार कर रही है। एक झटके में बड़ी संख्या में लोग करंट लगने से मौत के मुंह में चले गए। मरने वाले ग्रामीणों में ज्यादातर हरमनी और रंगतोली के हैं। हादसे में पूरे फरस्वाण फाटा क्षेत्र में शोक की लहर है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के साथ हुई भगवान विष्णु की पूजा

Fri Jul 21 , 2023
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के साथ हुई भगवान विष्णु की पूजा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों के निकट होते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 20 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां […]

You May Like

advertisement