श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के साथ हुई भगवान विष्णु की पूजा

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के साथ हुई भगवान विष्णु की पूजा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों के निकट होते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 20 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सावन महीने का पार्थिव शिवलिंग अभिषेक एवं पूजन विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया जा रहा है।
वीरवार को अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं विजय गुप्ता, अंकिता गुप्ता, श्रुति एवं नीतीश इत्यादि ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करवाया तथा उसके उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर पार्थिव शिवलिंग अभिषेक के साथ ही भगवान शिव एवं भगवान विष्णु का सर्व कल्याण की भावना से पूजन किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन में भगवान शिव अपने भक्तों के सबसे निकट होते हैं। सावन की तृतीया की तिथि है, इस दिन को विशेष मानते हुए भगवान विष्णु जी को समर्पित किया गया है।
सावन पार्थिव शिवलिंग अभिषेक का अवसर सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है क्योंकि शिव भक्तों द्वारा आस्था व भक्ति भाव से साधारण तरीके से किये गए इस अभिषेक से भगवान भोलेनाथ बहुत अधिक प्रसन्न हो कर कृपा करते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि देवादिदेव महादेव ब्रह्मांड में घूमते रहते हैं। कभी माता पार्वती के साथ होते हैं तो कभी कैलाश पर विराजते हैं लेकिन भगवान शिव अपने भक्तों से कभी दूर नहीं होते हैं। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी सीताराम, रविंद्र कुमार, बिल्लू पुजारी कमल अरोड़ा, जस्सा सिंह, सुरेंद्र, रूपेंद्र व अनुज इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी एवं श्रद्धालुओं विसर्जन के लिए जाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ के काम्यकेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में नित्य शिवलिंग को फलों और फूलों से सजाया जाता है

Fri Jul 21 , 2023
जयराम विद्यापीठ के काम्यकेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में नित्य शिवलिंग को फलों और फूलों से सजाया जाता है। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पूरे सावन होता है भगवान भोलेनाथ शिवलिंग का अलग-अलग श्रृंगार। कुरुक्षेत्र, 20 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम […]

You May Like

advertisement