बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करने वालों को प्रेरणा संस्था करेगी सम्मानित

बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करने वालों को प्रेरणा संस्था करेगी सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

प्रेरणा वृद्धाश्रम में किया जाएगा सहयोगी लोगों को सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई : नगर की प्रमुख समाजसेवी एवं घरों से निकाले गए व अपनों से दुत्कारे गए बुजुर्गों को आश्रय देने वाली प्रेरणा संस्था द्वारा प्रेरणा वृद्धाश्रम में 23 जुलाई को सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
प्रेरणा संस्था के संस्थापक एवं प्रमुख समाजसेवी डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि 23 जुलाई को संस्था ऐसे लोगों को सम्मानित करेगी जिन्होंने पिछले दिनों कुरुक्षेत्र में आई जल प्रलय एवं बाढ़ में पीड़ितों लोगों को उनके घरों में भोजन, चाय, दूध, पानी, दवाईयां पहुंचाने के साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का भी कार्य किया है।
सिंगला ने बताया इस सम्मान समारोह में ज्ञान मंदिर, श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गोयल मुख्य अतिथि होंगे व सूर सागर पुरस्कार विजेता एवं वरिष्ठ साहित्यकार डा. मधुकांत बंसल विशिष्ट अतिथि होंगे। जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद की पूर्व प्राचार्या डा. रमन कांता शर्मा करेंगी। इस मौके पर प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा डा. रेणु खुंगर एवं प्रेरणा बाढ़ राहत अभियान के संयोजक हरिकेश पपोसा भी मौजूद रहे।
प्रेरणा के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप है, रुद्राभिषेक से भगवान शिव होते हैं प्रसन्न : आचार्य लेखवार

Sat Jul 22 , 2023
रुद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप है, रुद्राभिषेक से भगवान शिव होते हैं प्रसन्न : आचार्य लेखवार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक ने सर्वकल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक। कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के […]

You May Like

Breaking News

advertisement