सावन में है महामृत्युंजय मंत्र जाप कल्याणकारी : आचार्य लेखवार।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
जयराम विद्यापीठ में चल रहा है सावन पूजन एवं अनुष्ठान।
कुरुक्षेत्र, 22 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सर्वकल्याण एवं विश्व शांति की भावना से निरंतर सावन पूजन एवं रुद्राभिषेक किया जा रहा है।
साथ ही महामृत्युंजय जाप एवं अनुष्ठान भी किया जा रहा है। शनिवार को ट्रस्टियों ने महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं रुद्राभिषेक किया। विद्यापीठ में महामृत्युंजय मंत्र जाप ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
आचार्य लेखवार ने बताया कि सावन में भगवान शिव की शरण में कल्याण होता है। शिव आराधना में महामृत्युंजय मंत्र जाप प्रमुख है। इस मंत्र के जाप से भगवान शिव को प्रसन्न करने के साथ ही अकाल मृत्यु भी बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बात का उल्लेख शास्त्रों और पुराणों में किया गया है। महामृत्युंजय मंत्र से महाकाल शिव की असीम कृपा मिलती है और मनुष्य की आयु बढ़ती है। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, के.के. कौशिक, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक एवं रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
सावन पूजन एवं रुद्राभिषेक करते हुए।