मणिपुर में हो रहे हिंसा के खिलाफ जाप ने गृह मंत्री का फूंका पुतला
अररिया
मणिपुर में हो रहे हिंसा के खिलाफ जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के आह्वान पर जन अधिकार पार्टी की ओर से फारबिसगंज स्टेशन चौक पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित का पुतला फूंका गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व युवा जिला अध्यक्ष नन्हे सम्राट कर रहे थे। इस दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर पीएम नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री की इस्तीफा की मांग की गई।जाप नेताओं में जिला अध्यक्ष नन्हे सम्राट ने कहा कि मणिपुर की घटना ने अमृतकाल की पोल खोल दी है। यह विष काल ही तो है, जहां कारगिल युद्ध में देश के लिए जंग लड़ चुके और श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षक बल में सेवा देने वाले जवान की पत्नी को उपद्रवियों ने निर्वस्त्र किया। पूरी दुनिया इस ढोंग काल के परिणाम को देख रही है। भाजपा का चरित्र ही अपराधियों व बलात्कारियों के संरक्षण देने का है। इस मौके पर जाप छात्र के प्रदेश सचिव शेख तालिब ने कहा की मणीपुर की घटना काफी शर्मनाक व निदंनीय हैं जिनका कोई वर्णन नही किया जा सकता भाजपा शासित राज्यों में कही भी महिलाए सुरक्षित नही हैं।तालिब ने कहा की घटना के इतने दिनों के बावजूद भी केन्द्र सरकार द्वारा कोई कारवाई नही किया जाना अपराधियों को संरक्षण व मनोबल बढ़ाने का उदाहरण को दर्शाता हैं।इस मौके पर सरफ़राज़, राहुल झा,आफताब,इब्राहिम।अंसारी,शोहेल,टिंकू,एहतेशाम अंसारी,ताज,मुस्तकीम,दीपक,आदेश,जशिम ,रियाजुल, सहित अन्य मौजूद थे।