सतपाल कपूर चैरिटेबल ट्रस्ट फिरोजपुर शहर की ओर से दूसरे ठंडे पानी के कूलर की सेवा गांव अटारी में प्रदान की गई
फिरोजपुर 22 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-
सतपाल कपूर चैरिटेबल ट्रस्ट, फिरोजपुर शहर की तरफ से दूसरे ठंडे पानी के कूलर की सेवा गांव अटारी जिला फिरोजपुर में प्रदान की। यह कूलर संगत तथा गांव अटारी के निवासियों को ठंडे जल की सेवा के लिए दिया गया। इस अवसर पर प्रधान रमण कुमार शर्मा और अन्य ट्रस्ट के सदस्य श्री सतपाल कपूर, श्रीमती नरेश ग्रोवर, श्रीमती शक्ति चोपड़ा ने गांव वासियों को कूलर को अच्छी तरह देखभाल करने के लिए प्रार्थना की और आरो की भी सेवा प्रदान का आश्वासन दिया ताकि निवासियों को सवच्छ पानी मिल सके।
ट्रस्ट के प्रधान रमन कुमार शर्मा सचिव श्री विनोद गोयल ने कुलर के लिए उचित कोशिश की और ट्रस्ट गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए भी सेवा करेगी।
इस अवसर पर श्री रामानंद कुमार शर्मा प्रधान श्री विनोद गोयल सेक्रेटरी श्री सुभाष चौधरी कोषाध्यक्ष सतपाल कपूर अमृतलाल पुरी नरेश ग्रोवर और मैडम शक्ति चोपड़ा इत्यादि उपस्थित रहे।