मध्य प्रदेश /रीवा”ताकि ना सोए कोई गरीब भूखा.. इसलिए ‘जय महाकाल सेवा संघ’ द्वारा संचालित है विगत 8 वर्षों सेरोटी-योजना

मध्य प्रदेश /रीवा”ताकि ना सोए कोई गरीब भूखा.. इसलिए ‘जय महाकाल सेवा संघ’ द्वारा संचालित है विगत 8 वर्षों से
रोटी-योजना

स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934

सामाजिक संगठन “जय महाकाल सेवा संघ” के तत्वावधान में विगत 8 वर्षों से अनवरत गरीबों एवं भूखे राहगीरों के लिए गर्म एवं ताजे भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था “रोटी-योजना” कार्यक्रम अंतर्गत की जाती है। जिसमें जय महाकाल सेवा संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण अपने-अपने घरों से गर्म व ताजे भोजन के पैकेट लेकर आते हैं, भगवान मनकामेश्वर महादेव कोठी कंपाउंड स्थित मंदिर में बड़े भाव मंत्रोचार के साथ भोजन महाकाल को समर्पित किया जाता है, तदुपरांत उस महाप्रसाद को गरीबों और भूखे राहगीरों को पूरे आदर और सम्मान के साथ वितरित किया जाता है।
जय महाकाल सेवा संघ के जिला एवं रोटी योजना प्रभारी विनय तिवारी ने अपने कथन में यह बताया कि जय महाकाल सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय देवेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन में उनके द्वारा विगत 8 वर्षों से लगातार यह जनसेवा का क्रम निर्बाध रूप से जारी है, और जो कि भगवान महाकाल की कृपा से आगे भी सदैव गरीबों एवं भूखे राहगीरों की सेवा में यह “रोटी-योजना” कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा
आज के रोटी योजना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से……. ,कोमल पटेल, शिल्पी सिंह, मनीषा तिवारी, प्रांजलि शुक्ला, निधी कुशवाहा,रिया कालभोर, स्वाती शुक्ला,सुप्रिया द्विवेदी,मृणाल पांडे, हर्तिका शुक्ला शिवम तिवारी, शिवमअभिषेक शर्मा, अनिकेत तिवारी, अनमोल सिंह , उपस्थित रहे!!!

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीओ गीता ऐप के गीता जीवन गीत के माध्यम से पूरे विश्व तक पहुंचेंगे पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश : दत्तात्रेय

Sun Jul 23 , 2023
जीओ गीता ऐप के गीता जीवन गीत के माध्यम से पूरे विश्व तक पहुंचेंगे पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश : दत्तात्रेय। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, सांसद कार्तिकेय शर्मा, सांसद कृष्ण लाल पंवार, एसीएस राजेश खुल्लर ने किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement