अयोध्या: शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती,सैन्य शहीद स्मारक ट्रस्ट ने मनाया

अयोध्या:——-
शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती,सैन्य शहीद स्मारक ट्रस्ट ने मनाया।

मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या

सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्टके तत्वावधान में 23 जुलाई वीर शिरोमणि शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जयन्ती पर मुख्य अतिथि के रूप में बलराम विश्वकर्मा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद् उ प्र लखनऊ विशिष्ट अतिथि के रूप में कारगिल युद्ध पदक प्राप्त हवलदार मो0 नजीर व कार्यकर्म अध्यक्ष आनंद अगृहरि ने शहीद चन्द्र शेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित किया। संचालन ओमप्रकाश सिंह नाहर ने किया कार्यकर्म का आयोजन सैन्य शहीद मंगल पांडे चौक स्थित शहीद स्मारक पर किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हमने अपने देश के वीरों व अपना सब कुछ न्योछावर करने वालो का इतिहास भूला दिया जिससे देश के कुछ नौजवान मुख्य धारा से भटक गए हैं इसलिए देश के वीरों का इतिहास जन जन तक पहुंचाना होगा तभी राष्ट्र की एकता अखण्डता मजबूत होगी।
मीडिया प्रभारी मानव मेहरोत्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से महिला समिति के अध्यक्ष रीना दिवेदी, आनंद अगृहरि, कविंद्र साहनी, बिन्दु सिंह, भारती सिंह, शरद सिंह, शकुंतला गौतम, युवा ब्रिगेड के महासचिव अभय सिंह एडवोकेट, अजय प्रताप सिंह, आशीष कुमार दूबे ,रुही खान, पंकज गुप्ता, विनोद पाण्डेय, कान्ती, शान्ति गुप्ता, पायल जायसवाल, अकील अंसारी, मयंक साहनी, रजनीश शुक्ला आदि ने भी श्रध्दांजलि अर्पित किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਸ਼ੁੱਧ ਰੱਖਣ ਲਈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਨਾਮਵਾਰ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਰੋਆਇਲ ਦੁਆਰਾ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਗਾਏ ਫਲਦਾਰ ਪੌਦੇ

Mon Jul 24 , 2023
ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਸ਼ੁੱਧ ਰੱਖਣ ਲਈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਨਾਮਵਾਰ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਰੋਆਇਲ ਦੁਆਰਾ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਗਾਏ ਫਲਦਾਰ ਪੌਦੇ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 24 ਜੁਲਾਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਵਧ ਰਹੀ ਜਨਸੰਖਿਆ ਨਾਲ ਵਧ ਰਹੇ ਯਾਤਾਯਾਤ ਦੇ ਸਾਧਨਾਂ ਨਾਲ ਅੱਜ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਚੁਕਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement