भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी फिरोजपुर में लगाएंगे 6000 पौधे
आर्थिक सुरक्षा जीवन बीमा के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण हमारा संकल्प: मयूर भाटिया शाखा प्रबंधक
फिरोजपुर 25 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी ऑफ इंडिया फिरोजपुर शहर ब्रांच ने वृक्षारोपण अभियान चलाया है। शाखा प्रबंधक मयूर भाटिया ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम आर्थिक सुरक्षा के साथ साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे रहा है इसी कड़ी फिरोजपुर शाखा में प्रत्येक व्यक्ति जो भी जीवन बीमा करवाएगा उसके नाम से एक पौधा उपयुक्त स्थान पर लगाया जाएगा। ऐसा देश भर में किया जा रहा है।शहर गांवों में प्रशासन से मिलकर लोगों को जीवन बीमा करवाने के साथ साथ पर्यावरण की शुद्धता के बारे में जागरुक किया जाएगा। इस अवसर पर बिन्नी छाबड़ा, सुखदेव सिंह सहायक शाखा प्रबंधक, सुरिंदर बिरला, गौरव शर्मा, आशीष भाटिया, अमित कुंद्रा, नरेश चोपड़ा, अरूण छारिया, राकेश कुमार, राजेश कश्यप,नीलम गरोवर, कांता बांसल, सुरिंदर कुमार, परमजीत कौर विकास अधिकारी एवं विकास पासी, मखन लाल, सुखजिंदर सिंह उपस्थित रहे।