श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने श्री हनुमान चालिसा का पाठ कर सभी के कल्याण की कामना की
फिरोजपुर, 26 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने श्री सनातन धर्म महावीर दल, मंदिर फिरोजपुर में आयोजित सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ में हिसा लेकर सभी लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी हरिराम खिंदड़ी, सुनील शर्मा, शांति भूषण शर्मा, योगेश अग्रवाल, प्रेम कुमार शर्मा, प्रेम राजन जोशी, राजेश दत्ता, संजीव कुमार, अश्वनी शर्मा, रमेश शर्मा, रविन्द्र कुमार शर्मा, चंद्र मोहन, मुनीश शर्मा, मुनीश जोशी आदि ने श्री हनुमान चालिसा का पाठ किया और परमात्मा से प्रार्थना की कि वह जिला फिरोजपुर निवासियों पर ही नहीं बल्कि पूरे विश्व पर अपनी कृपा दृष्टी बनाए रखें और लोगों को प्राकृतिक आपदा से बचाऐं।