क्रेशर संघ अकलतरा द्वारा ग्राम किरारी में पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

विधायक, डीएफओ, एडीएम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

 जांजगीर चांपा 29 जुलाई 2023/ अकलतरा विकासखंड ग्राम किरारी में अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह के मुख्य आतिथ्य में क्रेशर संघ अकलतरा द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में रोजगार गांरटी योजना के तहत इंदिरा उद्यान नर्सरी अकलतरा में तैयार किये गये 1 हजार पौधों का लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में रोपण किया जाएगा। यह पौधे वन विभाग द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। इस दौरान अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह व डीएफओ श्री दिनेश पटेल ने आंवला और अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने शीशम का पौधे का रोपण किया। इसके साथ यहां अन्य जनप्रतिनिधि, क्रेशर संघ के सदस्यों ने पौधारोपण किया।
        अकलतरा विधायक श्री सौरभ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमे अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसकी रक्षा करनी चाहिए। आज बिना पौधे के हमारा पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। जगह जगह सूखा और ग्लोबल वार्मिग की समस्या हो रही है। इसके लिए हम अधिक से अधिक पौधरोपण करते हुए पर्यावरण को बचाएं ताकि आने वाले पीढ़ी का भविष्य में अच्छा पर्यावरण मिल सके। पौधारोपण के लिए उन्होंने क्रेशर संघ को बधाई दी। वनमंडलाधिकारी श्री दिनेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है। बिना वृक्षों के पर्यावरण का वजूद संभव नहीं हैं। जो आप पौधरोपण कर रहे है उनका देखरेख भी करें ताकि अगले वर्ष हम और बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर सकें। अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि आज सबसे आवश्यक है पर्यावरण व जलवायु को ठीक रखना। विकास जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। आदमी स्वस्थ है तो विकास के मायने है। आज वृक्षारोपण का बीड़ा हमने अपने हाथों में लिया है। पौधरोपण कर नियमित देखरेख भी करें ताकि भविष्य में पौधे जीवित आवश्यक है और हमारे पर्यावरण और हमारे जीवन के काम आए।    
      इस अवसर पर अकलतरा एसडीएम श्री विक्रान्त अंचल, खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा, खनिज अधिकारी श्री रमाकांत सोनी, अकलतरा क्रेशर संघ के अध्यक्ष श्री संजय छापरिया, कार्यकारी अध्यक्ष श्री मुकेश जैन, सचिव श्री विकास केडिया, छत्तीसगढ़ के क्रेशर संघ के महासचिव श्री पराग बढ़े, जिला पंचायत सदश्य श्री गगन जयपुरिया, श्री सुमित प्रताप सिंह, श्री सुशांत सिंह, किरारी सरपंच श्रीमती फुलेश्वरी चौहान, श्री नीरज शर्मा, श्री मनीष शर्मा, श्री जुगल किशोर, श्री प्रेमसिंह, श्री विनोद केडिया, श्री अविनाश मोदी सहित संघ के सदस्य और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों को सुगमता पूर्वक गुणवत्तायुक्त (बीज, उर्वरक, कीटनाशक) आदान सामग्री उपलब्धता हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा किया जा सघन जांच

Sat Jul 29 , 2023
जांजगीर-चांपा 29 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में कृषकों को सुगमता पूर्वक गुणवत्तायुक्त कृषि आदान (बीज, उर्वरक, कीटनाशक) उपलब्ध हो इस हेतु उप संचालक कृषि के द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया गया है। निरीक्षण दल द्वारा जिले में संचालित अनुज्ञप्ति धारी विक्रेताओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement