मध्य प्रदेश //रीवा// किसानों के सम्मान में मोदी सरकार को जगाने-कांग्रेस का विशाल किसान सम्मेलन 12 को पद्मधर पार्क में- जिला कांग्रेस
ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश..8889284934
रीवा, 10 जनवरी/ मोदी जी ने देश की जनता से मन की बात कर जीएसटी फिर नोटबंदी फिर करोना कॉल में अघोषित बंद करा कर देश के करोड़ों युवाओं को व्यापारियों को गरीबों को सड़क में लाने के बाद जी नहीं भरा तो मन की बात करते हुए देश के किसान अन्नदाता के हिस्सेदारी भागीदारी में हस्तक्षेप कर बिना विपक्ष व किसानों को विश्वास में लिए काला कानून पास करके सड़कों में मरने के लिए मजबूर कर दी आज आलम यह है कि देश का किसान कड़कड़ाती ठंड में दिल्ली की सड़कों में अपने हक अधिकार व सम्मान के लिए संघर्ष रत करते हुए 46 दिन में 56 से अधिक किसानों ने मोदी जी के काले कानून के कारण शहादत दे दी इसके बावजूद भी मोदी जी का मन किसानों के लिए किंचित मात्र भी विचलित नहीं हुआ लोकतंत्र में जनता की बात जब सुनी ना जाए तो यह माना जाता है कि लोकतंत्र खत्म हो गया कुछ ऐसा ही देश मे चल रहा है। यह लगने लगा है कि देश को किसी तानाशाह या अंग्रेजी हुकूमत को मानने वाले चला रहे हैं उक्त विचार जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला भगत व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी लगातार देश की संसद से लेकर सड़कों तक आवाज उठाते हुए संघर्ष कर रही है आज देश के किसान के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने को किसान पुत्र कहते हैं लेकिन उनकी आत्मा अब पूंजीपतियों व माफियाओं की हो गई है वो यदि किसान पुत्र होते तो किसानों के हित में आगे आकर मोदी सरकार के काले बिल को शीघ्र वापस लेने की मांग करते, किसानों पर गोली ना चलवाते किसानों को बिजली के बिल के नाम पर जेल में ना भिजवाते कांग्रेस अध्यक्ष द्वय ने आगे कहा कि किसानों के संघर्ष में कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर किसान पंचायत व आंदोलन हो रहे हैं, इसी परिपेक्ष में 12 जनवरी को शहर के पद्मधर पार्क में 12:00 बजे दिन से प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल जी राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल प्रदेश के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर जी एवं प्रदेश के अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर जी उपस्थिती में किसान सम्मेलन व आंदोलन किया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वय ने उक्त किसान सम्मेलन में जिले के सभी कांग्रेस जनों वरिष्ठ नेताओं पूर्व सांसद पूर्व विधायक, लोकसभा पूर्व प्रत्याशी, जिले के सभी विधानसभा के प्रत्याशियों, प्रदेश प्रतिनिधियो, त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों जिला शहर/ ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षों, मण्डलम, सेक्टर व सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही जिले के किसानों से उपस्थिति की अपील करते कहा कि यदि अन्नदाता किसान के हित में अब नहीं जागे तो आने वाला समय अंधकार ही रहेगा और देश का हर एक वक्त गुलामी की जंजीर में फिर से जकड़ जाएगा ।