मेवात में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण, मामले की निष्पक्षता से जांच हो, दोषियों को दी जाए सख्त सजा : महंत राजेंद्र पुरी।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने मेवात में हुई घटना की कड़ी आलोचना की।
कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त : जग ज्योति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं जग ज्योति दरबार के महंत श्री राजेंद्र पुरी ने मेवात में हुई हिसंक घटना का दुर्भगायपूर्ण बताया है। उन्होंने हिंसा में हुई जान माल के नुकसान की यथासंभव भरपाई के लिए सरकार से प्रार्थना की है।
महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालुओं ने होमगार्ड और पुलिस के जवानों के लिए जो घटना में मारे गए उनके लिए मौन रहकर परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि मेवात में हुआ यह घटना क्रम अचानक से होने वाली कोई साधारण घटना नहीं है। इसके पीछे सुनियोजित सोची समझी तैयारी की गई है, मंशा चाहे जो भी रही हो। उन्होंने कहा कि जहां तक उनके संज्ञान की बात है, इस तरह की परिक्रमा हर वर्ष होती है। परंतु इस तरह से हिंसक वारदात, पथराव गोली चलाना, फैक्ट्रियों में आग लगाना यह सब कोई एक दम अचानक होने वाली घटना नहीं है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि अगर सूचनाओं को आधार मानते हुए देखा जाए तो यह किन्ही दो गुटों की आपसी रंजिश भी थी तो कुछ दिन पहले विधान सभा में उस क्षेत्र के विधायक का यह कहना बक्शा नहीं जायेगा, प्याज की तरह मसल दिया जायेगा। यह सब बातें कहीं न कहीं इस तरह की घटनाओं की जिम्मेदारी होती हैं।
महंत राजेंद्र पुरी ने देश और प्रदेश के मुखिया से अपील करते हुए कहा कि वजह जो भी रही हो परन्तु ये हरियाणा प्रदेश के इतिहास की सबसे दुखद घटना है। इसके पीछे अगर कोई उपद्रवियों की साजिश है तो इसकी जांच हो और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। महंत राजेंद्र पुरी ने सभी सनातन को मानने वाले और हिंदुओं से एक जुट रहने और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अपने धर्म के जानकारी होनी चाहिए। हमारे बच्चों को गीता, रामायण, महाभारत और सनातन की शिक्षा दी जानी चाहिए। प्रदेश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ खुद को मजबूत बनाना ज्यादा जरूरी है।
जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालु।