देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले सत्य हमेशा जीतता है,

सागर मलिक

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ‘‘सत्यमेव जयते‘‘ से प्रेस वार्ता का आरम्भ करते हुए कहा कि सत्य हमेशा जीतता है। हम सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को राहत देने वाले फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई है और संविधान को बरकरार रखा गया है। करन माहरा ने कहा कि भाजपा की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ लगातार किया जा रहा षड्यंत्र पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। समय आ गया है कि हम विपक्षी नेताओं को लगातार टार्गेट करने के भाजपा के कदम को रोकें व लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करें। महारा ने कहा की निचली अदालत के न्यायाधीश द्वारा अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है, अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धी के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत थी,इस आदेश से न केवल राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ बल्कि मतदाताओं का भी अपमान हुआ जिन्होंने उन्हें चुना था। उन्होेंने कहा कि निचली अदालत और हाई कोर्ट दोनों ने कागज के पुलिंदे भर दिए लेकिन इस पहलू को किसी ने नहीं देखा कि अधिकतम सजा क्यों दी जा रही है। महारा ने कहा कि राहुल गांधी ने कोई जघन्य अपराध नहीं किया था जिसके एवज में उनको इतनी भारी और बड़ी सजा सुनाई जाय। करना माहरा ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र सरकार ने लोकसभा में राहुल गांधी की आवाज को दबाने का काम किया गया वह शर्मशार करने वाला था जिसे दुनिया के लोगों ने देखा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने देश के लोकतंत्र को तार-तार करने का काम किया। जिसका देश की सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ा जबाव दिया है। उन्होेंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है, परन्तु भाजपा उस अधिकार को भी छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन सबके लिए खुशी का दिन है जो देश के संविधान एवं लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। इस असवर पर सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय संविधान की रक्षा करने वाला है। उन्होंने कहा जब संविधान ही नही रहेगा तो देश मेें अराजकता को माहौल हो जायेगा। भाजपा यही चाहती है। वालिया ने राहुल गांधी पर किए गए केस का सिलसिलेवार तरीके से तारीख दर तारीख क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर में कब कब क्या हुआ उसके तथ्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पटाखों छोड़े और मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिह गोगी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक अमरजीत सिंह, सोशल मीडिया के अध्यक्ष विकास नेगी, उपाध्यक्ष पूरन सिह रावत, महामंत्री बिरेन्द्र पोखरियाल, नीरज त्यागी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, शिवा वर्मा, मोहन काला, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा लक्ष्मी अग्रवाल, नजमा खान, प्रिया थापा, अनिल नेगी, ललित भद्री, बिरेन्द्र पंवार, सवित्री थापा सुलेमान, रितेश क्षेत्री, विनीत प्रसाद भट्ट, अजय रावत आदि उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्णिया की बेटी नैंसी को नये सीरियल में मिला लीड रोलबैरिया की गुंजन ने किया नेट क्वालीफाई

Sat Aug 5 , 2023
पूर्णिया की बेटी नैंसी को नये सीरियल में मिला लीड रोल बैरिया की गुंजन ने किया नेट क्वालीफाई संस रूपौली (पूर्णिया) : कभी नकस्ल प्रभावित क्षेत्र बैरिया में गोली बंदूक की बाते हुआ करती थी आज गांव की बेटियाो को पंख लगने लगे हैं तथा वह सफलता की उड़ान भरने […]

You May Like

Breaking News

advertisement