सावन मास में सिद्ध शक्तिपीठो के दर्शन हेतु 117वी बस यात्रा हुई रवाना

सावन मास में सिद्ध शक्तिपीठो के दर्शन हेतु 117वी बस यात्रा हुई रवाना

मां चिंतपूर्णी दरबार,मां ज्वाला देवी मंदिर, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, प्राचिन शिव मन्दिर शिव वाड़ी के दर्शन करवाए जाते है

फिरोजपुर 6 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

फिरोजपुर शहर कांशी नगरी मोदी मिल रोड से भगवती मां की अपार कृपा से 117वीं मासिक यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सावन महीने में मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर, शिवबाड़ी एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बस की रवानगी की रसम बड़े भाई श्री बन्न्नी नंदा जी संचालक यूरो किड्स प्ले स्कूल फिरोजपुर सिटी एंड कैंट द्वारा अपनी धर्मपत्नी जी सहित अदा की गई।माता रानी इन पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखे। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। यह बस कांशी नगरी से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शनों हेतु पिछले 10 सालों से यह सेवा निभा रही है। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है,इसके साथ साथ सोसायटी द्वारा समाजिक कार्यों में भी अपना हर सम्भव योगदान दिया जाता है।जिसमें सोसायटी द्वारा सिविल हस्पताल फिरोजपुर में मरीजों के लिए रात्रि गर्म दूध की सेवा चलाई जा रही है और मां अन्नपूर्णा रसोई 10रू भोजन थाली मंदिर बाबा धनीराम डेरा मैगिजिनी गेट स्थित चल रही है। इस अवसर पर पवन भाटिया, संदीप मोंगा सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, मणी पुरी,बॉबी धवन,मोंटी शर्मा,शुभ झांजी ,विकी हांडा , सतीश धवन आदि उपस्थित रहे। एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय हेतु केन्द्र प्रायोजित कार्यक्रम संपन्न

Sun Aug 6 , 2023
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय हेतु केन्द्र प्रायोजित छात्रवृत्ति (प्री / पोस्ट-मैट्रिक /बेगम हजरत महल) 2022-23 का NPS पर NIC एवं CSC के माध्यम से DNO, HOI / INO एवं सभी आवेदकों का Bio- metric आधार Authentication (प्रमाणीकरण) किया जाना है। वर्तमान में विभाग द्वारा प्राधिकृत csc […]

You May Like

Breaking News

advertisement