भाजपा महिला मोर्चा ने मोटा अनाज के प्रति जागरूकता को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन
अररिया
फारबिसगंज के सैफगंज में भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से रविवार को मोटा अनाज के प्रति जागरूकता को लेकर प्रतियोगिता सहित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जूली भारती के आवास पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षां चांदनी सिंह ने की।श्री अन्ना मोटा अनाज अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से मोटा अनाज के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।किसानों को मोटा अनाज उत्पादन को लेकर उसके उत्साहवर्धन को लेकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल,अवधेश मंडल,महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चंद्रकला देवी, जूली भारती,जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ज्योति भगत,उपाध्यक्ष सुजाता कन्नोजिया, कोषाध्यक्ष ममता कुमारी,मंत्री प्रियंका कुमारी,नीलिमा साह,मनोज मेहता,विकास मेहता,सुधीर मेहता,गोपाल मंडल आदि मौजूद थे।
मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों का ख्याल रखते हैं और इसी के तहत मोटा अनाज का उत्पादन करने वाले किसानों के उत्साहवर्धन को लेकर इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।साथ ही किसानों को मोटे अनाज की खूबियों को भी बताया जा रहा है।जिससे किसान इन फसलों के उत्पादन में सकारात्मक भूमिका का निर्वहन कर सके।