गुमशुदा किशोरी को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, एक गिरफ्तार

गुमशुदा किशोरी को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, एक गिरफ्तार
वादिनी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़  द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि मेरी पुत्री उम्र 14 वर्ष शाम को शौच करने गयी और घर वापस नही आयी। इस सूचना थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 178 /2020  धारा 363 IPC पंजीकृत कर  विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान प्रकाश में एक  अभियुक्त – मोतीलाल  पुत्र  स्व0 खुशीराम निवासी  देवरनिया थाना गोला गोकरन नाथ जिला लखीमपुर खीरी आया है। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अतौलिया को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक -19.03.2021 को SI रविन्द्र प्रताप यादव व का0 अरविन्द तिवारी व महिला आरक्षी चांदनी मौर्या के क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की मु0अ0सं0 178 /2020  धारा 363 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त मोतीलाल पुत्र स्व0 खुशीराम निवासी  देवरनिया थाना गोला गोकरन नाथ जिला लखीमपुर खीरी व गुमशुदा लड़की के साथ बस से उतरकर मदियापार मोड़ तिराहे पर अहरौला जाने वाले रोड के किनारे खड़े है मुखबिर के बातो पर विश्वास कर मुखबिर को साथ लेकर मदियापार तिराहे पहुंचे और अभियुक्त मोतीलाल पुत्र स्व0 खुशीराम निवासी देवरनिया थाना गोला गोकरन नाथ जिला लखीमपुर खीरी को समय 7.30 बजे सुबह गिरफ्तार कर गुमशुदा लड़की को बरामद कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366/376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी किया गया। बरामद किशोरी को उसके घर वालों को सुपूर्द किया गया व गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।*पंजीकृत अभियोग* –1- मु0अ0सं0 178/2020 धारा -363 भादवि  थाना अतरौलिया आजमगढ़  व बढ़ोत्तरी धारा 366/376 IPC व 3/4  पाक्सो एक्ट *गिरफ्तार अभियुक्त* –1- मोतीलाल  पुत्र  स्व0 खुशीराम निवासी  देवरनिया थाना गोला गोकरन नाथ जिला लखीमपुर खीरी*बरामदगी* –गुमशुदा किशोरी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* –1- SI रविन्द्र प्रताप यादवमय हमराह का0 अरविन्द तिवारी, महिला आरक्षी चांदनी मौर्या थाना- अतरौलिया, आजमगढ़ ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध देशी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Fri Mar 19 , 2021
अवैध देशी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अवैध व कच्ची शराब की तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रीहमुद्दीन मय […]

You May Like

advertisement