बच्चों के विकास का सशक्त माध्यम हैं भारतीय परंपरागत खेल।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
बच्चों को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
कुरुक्षेत्र, 29 अगस्त : हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर विद्या भारती के तत्वाधान में एवं हिंदू शिक्षा समिति द्वारा संचालित श्रीमद्भगवदगीता प्राथमिक विद्यालय बालघर में खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष राजेश इंटरनेशनल एवं प्रधानाचार्य सुखबीर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। बच्चों द्वारा खेल दिवस पर जीवन में स्वस्थ रहने की शपथ ली गई।
प्रधानाचार्य सुखबीर ने बच्चों को ध्यानचंद की जीवनी से अवगत करवाया गया और जीवन में खेलों का महत्व भी बताया। उन्होंने बताया कि खेलों द्वारा शरीर सबल, सुदृढ़, संतुलित एवं निरोगी बनता है। खेल के माध्यम से शारीरिक विकास होता है। टीम भावना पनपती है और भारतीय परंपरागत खेल इन सभी मापदंडों पर खरे उतरते हैं। राजेश इंटरनेशनल ने बच्चों को खेल दिवस की बधाई दी गई और जीवन में खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
शपथ लेते हुए बच्चे।