उत्तराखंड: त्रिवेद सरकार के इस फैसले को लेकर उनकी सरकार की मंत्री रही रेखा आर्य उठा रही सवाल।

उत्तराखंड: त्रिवेद सरकार के इस फैसले को लेकर उनकी सरकार की मंत्री रही रेखा आर्य उठा रही सवाल।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अब उनकी मंत्री परिषद के सदस्य भी गैरसैंण को मंडल बनाने के उनके निर्णय को व्यवहारिक नहीं मान रहे हैं। इस कड़ी में अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य का नाम जुड़ गया है।
रेखा आर्य ने कहा कि गैरसैंण को मंडल बनाने की घोषणा व्यवहारिक नहीं थी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को मंडल बनाने की घोषणा पर कोई भी उस समय खुल कर नहीं बोल पाया था। अब जब नेतृत्व परिवर्तन हो चुका है और नए मुख्यमंत्री ने भी पूर्ववर्ती सरकार के इस फैसले पर पुनर्विचार की बात कही है, तो सत्ता पक्ष के विधायक भी पूर्व मुख्यमंत्री के फैसले को लेकर टिप्पणी करने लगे हैं। इसी क्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि गैरसैंण को मंडलबनाते हुए अल्मोड़ा और बागेश्वर को भी जोड़े जाने का फैसला जनमानस की भावनाओं के अनुरूप नहीं रहा। यह अपेक्षा सबकी रही है कि उसे पहले जिले के स्वरूप में लाया जाए। उनका अपना मत भी यही है कि अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में लाना उचित नहीं है। अल्मोड़ा अपने अस्तित्व के साथ नैनीताल मंडल से जुड़ा है। उन्होंने नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का मामले में पुनर्विचार करने की बात पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा व बागेश्वर के निवासियों के लिए नैनीताल जाना आसान रहता है। अल्मोड़ा का अपना अस्तित्व और जनभावनाएं हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह कुंभ कार्यों का किया लोकार्पण, बोले जनसहयोग से दिव्य और भव्य होगा कुंभ।

Sat Mar 20 , 2021
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह कुंभ कार्यों का किया लोकार्पण, बोले जनसहयोग से दिव्य और भव्य होगा कुंभ।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हरिद्वार दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने लालजीवाला में बने मीडिया सेंटर में कुंभ मेला के तहत हुए विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही कुंभ मेला […]

You May Like

advertisement