मेंहनगर ब्लाक पर भाजपा ने गिनाई 4 वर्ष की उपलब्धियाँ
मेहनगर आजमगढ़।
भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में सफलता पूर्वक चार वर्ष पूरा होने पर स्थानीय खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में भाजपा के नेताओं ने बीडीओ के साथ बैठक की।
खण्ड विकास अधिकारी ने विगत चार वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान किया। उन्होंने इन योजनाओं से लाभान्वित होने वाले व्यक्तियों के आंकड़े भी प्रस्तुत किए।
भाजपा के क्षेत्रीय नेता अरविंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ‘सबका साथ और सबका विकास’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। वगैर किसी भेदभाव के हम सबकी सेवा कर रहे हैं। ‘उज्ज्वला योजना’ के तहत गैस वितरण, पेंशन योजना और स्वच्छ भारत अभियान में शौचालय के निर्माण में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। भाजपा मेहनगर क्षेत्र में 2022 तक सबके लिए आवास के लक्ष्य पर कार्य कर रही हैं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढ़िलाई करने वाले अधिकारियों को बख़्सा नहीं जाएगा। इस अवसर पर भाजपा की मंजू सरोज, जयप्रकाश सिंह, मोहन लाल गुप्त, कृष्ण बिहारी सिंह के साथ क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।