ब्लॉक प्रमुख की संशोधित आरझणसूची जारी, 22 प्रमुखों में अतरौलिया सहित सात ब्लॉक प्रमुख अनारक्षित

ब्लॉक प्रमुख की संशोधित आरझणसूची जारी, 22 प्रमुखों में अतरौलिया सहित
सात ब्लॉक प्रमुख अनारक्षित

अतरौलियाआजमगढ़ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद ब्लॉक प्रमुख की संशोधित आरक्षण सूची शनिवार को जारी हो गई। प्रशासन की ओर से ब्लॉक और विकास भवन पर सूची चस्पा कर दी गई। नई संशोधित आरक्षण सूची में कई ब्लॉक प्रमुख का आरक्षण बदल गया है।
जिले के कुल 22 ब्लॉक प्रमुख के पदों में सात पदों को अनारक्षित रखा गया है। इसमें सठियांव, पल्हना, पवई, अतरौलिया, रानी की सराय, मोहम्मदपुर और अजमतगढ़ की सीट शामिल है। महिलाओं के लिए चार सीटों को आरक्षित किया गया है। इसमें बिलरियागंज, मिर्जापुर, फूलपुर और अहरौला शामिल है।
पिछड़ी जाति के लिए 4 सीटों को आरक्षित किया गया है.
इसमें मार्टीनगंज, कोयलसा, पल्हनी और हरैया शामिल है। पिछड़ी महिला के लिए तहबरपुर और महाराजगंज आरक्षित है। अनुसूचित जाति के लिए तीन सीटें आरक्षित हैं। इसमें लालगंज, जहानागंज और तरवां की सीट शामिल है। अनुसूचित महिला के लिए दो सीट ठेकमा और मेंहनगर आरिक्षत रखी गई है। अतरौलिया आजमगढ़ से वी वी न्यूज संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष सुश्री दीवान ने प्रकरणों की सुनवाई की

Sat Mar 20 , 2021
      जांजगीर-चांपा, 20 मार्च 2021/  छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान और सदस्य श्री नितिन पोटाई की उपस्थिति में अनुसूचित जाति वर्ग के विभिन्न सामाजिक संगठनों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, चौलेश्वर चंद्राकर, सहायक आयुक्त […]

You May Like

advertisement