भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने के लिए सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) का अभियान।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) निरंतर बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति कर रहा है जागरूक।
कुरुक्षेत्र, 21 सितम्बर : आज समाज के बच्चों को जीवन की सही दिशा देने के लिए भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ना भी जरूरी है। इसके लिए सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) निरंतर अभियान चलाए हुए है। ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि उनकी संस्था बच्चों को जागरूक करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों कार्यक्रम आयोजित करती है। इन में लोगों का भी काफी सहयोग मिलता है।
इसी कड़ी में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत ट्रस्ट द्वारा राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय धूलगढ गुलडेहरा बच्चों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही बताया कि जीवन में स्वस्थ रहना भी कितना जरूरी है। जिला कोऑर्डिनेटर व विद्यालय मुख्याध्यापक पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पौधारोपण और विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की करियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। अब संस्था सरकारी विद्यालय के सभी बच्चों को स्वस्थ रखने का अभियान चलाए हुए है। सेवा ट्रस्ट स्वस्थ भारत स्वस्थ समुदाय के तहत बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। लगातार इस तरह के कार्यक्रम सरकारी विद्यालयों में कर रहा है और सभी बच्चों को जागरूक कर रहा है। इसलिए अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से समस्त बच्चों को डाबर बॉर्नविटा भेंट किए जिसे पाकर सभी बच्चो के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम मुनीष शर्मा, सीमा शर्मा, नीरज वर्मा, कृष्ण लाल, अनिल कुमार, अशोक कुमार, पन्नी देवी, रणधीर सिंह, मीतो देवी, गीता देवी व बच्चों के अभिभावकगण भी मौजूद रहे।
बच्चों को बोर्नविटा देते हुए।