विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन,भावी वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन,भावी वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 22 सितम्बर : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा (डी.एस.ई.) तथा एस.सी.आर.टी. हरियाणा द्वारा दिए हुए विषय साइंस एवं टेक्नोलॉजी फॉर सोसाइटी पर इस प्रदर्शनी में 9 से 12 की 150 छात्राओं व 6 से 8 की 70 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
प्रदर्शनी की शुरुआत प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक एवं एस.एम.सी. प्रधान तारों देवी व उप प्रधान रोजी द्वारा सरस्वती वंदना के उपरांत दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रदर्शनी की विशेष बात यह रही कि सभी छात्राओं व अभिभावकों ने भी उत्साह दिखाया। यही प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य था।
अध्यापिकाओं पूजा मान, अंजू यादव, प्रीति गर्ग, प्रवीण एवं मीनाक्षी की विशेष देखरेख व मार्गदर्शन में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में उभरते हुए वैज्ञानिकों ने विभिन्न मॉडलों, प्रयोगो एवं गतिविधियों द्वारा अपनी विज्ञान की समझ को प्रदर्शित किया। छात्राओं ने मॉडलों चार्ट व नाटक मंचन द्वारा पांच मुख बिंदुओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ऐसा मंच प्रदान करना रहा जहां पर छात्राएं विज्ञान के सिद्धांतों एवं क्रियाकलापों को मॉडलों के माध्यम से प्रदर्शित कर सकें। साथ ही विद्यार्थियों के अंदर टीम, सहयोग एवं एकता की भावना को बढ़ावा देना उद्देश्य रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल ने भावी वैज्ञानिकों को प्रेरणादायक भाषण में आशीर्वाद दिया और कहा कि हर विद्यार्थी के अंदर कुछ ना कुछ करने की क्षमता होती है। प्राध्यापिकाओं का यह कर्तव्य है कि वह छात्राओं की योग्यताओं को पहचाने व प्रेरित करें। छात्राओं की इस योग्यता का विकास समाज के हित में करवाएं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की वह साइंस टीम की अध्यापिकाओं एवं प्राध्यापिकाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को करने का आग्रह किया।
प्रतिभा का प्रदर्शन करती छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद तथा महंत बंसीपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा दो दिवसीय वामन द्वादशी मेला

Fri Sep 22 , 2023
श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद तथा महंत बंसीपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा दो दिवसीय वामन द्वादशी मेला। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 26 सितंबर को आयोजित वामन भगवान की शोभा यात्रा में मुख्यातिथि होंगें पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।26 सितंबर को सांयकाल को वामन […]

You May Like

Breaking News

advertisement