जांजगीर-चांपा 21 सितम्बर 2023/ एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह के अंतर्गत मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र दुरपा के मिनी कार्यकर्ता पद, आंगनबाडी केन्द्र देवरानी की सहायिका पद, आंगनवाड़ी केंद्र क्रमशः रेलवे कॉलोनी 17 कार्यकर्ता पद, नोहरलाल वार्ड 09 कार्यकर्ता पद, महादेव वार्ड 05 कार्यकर्ता पद एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमशः गुरु नानक 01 सहायिका पद, गुरु नानक 02 सहायिका पद, रेलवे कॉलोनी 02 सहायिका पद, गौशाला 02 सहायिका पद, बेल्दार पारा सहायिका पद के लिए भर्ती हेतु 22 नवम्बर 2019 को आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह ने बताया कि मूल्यांकन समिति और महिला एवं बाल विकास स्थाई समिति द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार उक्त पदों पर भर्ती निरस्त किया गया है। |