भगवान श्री गणेश अपने सच्चे भक्तों पर हमेशा कृपा करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी

भगवान श्री गणेश अपने सच्चे भक्तों पर हमेशा कृपा करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल।
दूरभाष – 9416191877

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ श्री गणेश महोत्सव पर भजन संकीर्तन।

कुरुक्षेत्र, 23 सितम्बर : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में स्थापित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की निरंतर पूजा अर्चना की जा रही है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में श्रद्धालुओं की भक्ति भावना देखते ही बनती है। भजन संकीर्तन में श्रद्धालु भजनों की गंगा में श्रद्धालु खूब डुबकी लगा रहे हैं।
महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि भगवान श्री गणेश अपने सच्चे भक्तों पर हमेशा कृपा करते हैं तथा उनके दरबार से कोई भी खाली हाथ वापिस नहीं लौटता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को यजमान के तौर पर निरंजन सिंह एवं रंजना ने श्री गणेश पूजन कर आरती की। इस मौके पर स्वामी पृथ्वी पुरी ने श्री गणेश भजनों का गुणगान किया। इस मौके पर बाल गायकों की प्रस्तुति से ऐसा भक्तिमय वातावरण बना कि सभी श्रद्धालु भी झूम उठे। प्रथम आगमन हो गजानन तुम्हारा, लो स्वीकार कर लो नमन तुम हमारा’, गौरा सुत गणपति तुम शिवजी के हो प्यारे, भक्तों के रक्षक तुम ही उनके रखवारे, रक्षा करो, रक्षा करो, हे गौरा सुत मेरी रक्षा करो आदि भजनों को सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। इस मौके पर स्वामी सीताराम, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, कविता रानी, सुषमा, नाजर सिंह, संतोष रानी इत्यादि भी मौजूद रहे।
श्री गणेश पूजन करते हुए महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की उदयभान की गिरफ्तारी की मांग

Sat Sep 23 , 2023
विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की उदयभान की गिरफ्तारी की मांग। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – गीतिका बंसल।दूरभाष – 9416191877 कहा – अप्रसांगिक हो चुके कांग्रेसी नेता ओच्छी राजनीति पर उतरेन संवैधानिक पदों की गरिमा की जानकारी, न भाषा की मर्यादाजो स्वार्थ सिद्धि के लिए राजनीति […]

You May Like

Breaking News

advertisement