आजमगढ़ जिले के खानजहांपुर गांव निवासी पीड़ित ने चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान व लेखपाल पर मनमानी करने का लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत। बतादे कि मंगलवार की सुबह साढ़े 10 बजे फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर गांव निवासी माता प्रसाद यादव जिलाधिकारी कार्यालय न्याय की गुहार लगाने पहुंचा। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि गांव के प्रधान और लेखपाल उसके साथ मनमानी कर रहे है। उसके खेत में खड़ी गन्ने की फसल हो कटवा दिया। कह रहे है कि उसकी जमीन में रास्ता दर्ज है। जबकि उसकी जमीन के गाटा संख्या में कोई रास्ता दर्ज नहीं है। लेखपाल किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं है तो वहीं ग्राम प्रधान अपनी पुरानी चुनावी रंजिश की भड़ास निकाल रहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मांग किया है कि किसी सक्षम अधिकारी से उसके जमीन की पैमाईश करा दिया जाय ताकि वह भी संतुष्ट हो सके।
Next Post
अयोध्या: कैंप में नेचुरोपैथी व होम्योपैथी के बारे में लोगों को दी जानकारी
Tue Sep 26 , 2023
You May Like
-
2 years ago
ਭਾਈ ਹਰਪਾਲ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਖੁੱਲੇ ਰਸਤੇ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸ਼ਲਾਘਾ