गुण्डा एक्ट के अर्न्तगत जिलाबदर हुए 04 अपराधी
जनपद में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत दुष्कर्म, गोवध व लूट के अपराध में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट महोदय आजमगढ़ द्वारा 04 अपराधियों को दिनांक- 22.09.2023 से 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। थाना जहानागंज, तरवां, जीयनपुर व थाना बिलरियागंज से 01-01 अपराधी जिलाबदर हुए है।
जिलाबदर हुए 04 अपराधियों का विवरण निम्नवत है-
- त्रिपुरेश पुत्र शिवकुमार, निवासी दौलताबाद, थाना जहानागंज, आजमगढ़ (दुष्कर्म)
- सिंहासन उर्फ अनिस यादव पुत्र बृजभान यादव, निवासी अवनी थाना तरवां, आजमगढ़ (लूट)
- शाह आलम पुत्र महबूब आलम, निवासी दाउदपुर, थाना जीयनपुर, आजमगढ़ (गोवध)
- अशरफ पुत्र सोफियान, निवासी करमैनी, थाना बिलरियागंज, आजमगढ़ (गोवध)