संकल्प सप्ताह का हुआ उदघाटन
अररिया
श्रेष्ठ भारत विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत मंडपम नई दिल्ली से संकल्प सप्ताह का उद्घाटन किया। जिसका विषय सबकी आकांक्षा सबका विकास है। इस कार्यक्रम का प्रसारण आभासी रूप से कृषि विज्ञान केंद्र अररिया के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में केंद्र पर भी किया गया ,जिसमें जिले के सैकड़ो किसानों ने भाग लिया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन को आभासी रूप से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत मंडपम नई दिल्ली से आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के पोर्टल चैंपियंस आफ चेंज का उद्घाटन किया जिसका मुख्य उद्देश्य सबका साथ सबका विकास को घर-घर तक पहुंचाना एवं विकास के बयार को ब्लॉक से जन-जन तक पहुंचाना एवं सरकार की योजना को हर गांव हर ब्लॉक तक पहुंचाना जिससे आम जनमानस के जीवन के स्तर को ऊपर उठाया जा सके। आकाशी ब्लॉक प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य ,शिक्षा कृषि ,इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सामाजिक समावेश में सुधार लाना जिससे आम जनमानस को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। आकाशी ब्लॉक प्रोग्राम के अंतर्गत पूरे देश भर में 500 ब्लॉक का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम में केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर विनोद कुमार ने कार्यक्रम के उपरांत किसानों को संबोधित किया और मौसम वैज्ञानिक प्रभात कुमार तकनीकी सहायक संतोष कुमार ,मनीष कुमार ,आफताब आलम ,अमित आनंद ,गौतम कुमार निराला इत्यादि ने सक्रिय भूमिका निभाई।