ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत रजि.का परिचय सम्मेलन शान्ति विहार स्थित जे.पी.पब्लिक स्कूल पर हुई आयोजित
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : गतदिवस रविवार को ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत रजि० का परिचय सम्मेलन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में शांति विहार स्थित जे०पी० पब्लिक स्कूल पर आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश , मंडल, जिला पदाधिकारियों के साथ साथ अन्य ब्राह्मण गण उपस्थित हुये, परिचय सम्मेलन का संचालन विमल शर्मा जिला अध्यक्ष जी ने किया, सम्मेलन की शुरुआत भगवान् परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर ,उनके श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आरम्भ किया गया,
कार्यक्रम को आगे बढाते हुए प्रदेश संगठन मंत्री पंडित जगदीश प्रसाद दीक्षित जी ने सभी ब्राह्मण बन्धूओ को एकजुट रहने की प्रेरणा देते हुए, अपने बच्चों में सनातनी संस्कार देने पर जोर दिया, अर्चक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित संजीव शर्मा जी ने ब्राह्मण भाईयों के एक दूसरे के सहयोगी बनने एवं ब्राह्मण एकता पर जोर दिया, इनके साथ साथ प्रदेश महिला महामंत्री जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, एवं प्रदेश सह महामंत्री जी ने ब्राह्मण समाज के लिए संगठन हर तरह से अपना हर सहयोग ब्राह्मणों के लिए करने को तैयार है,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सर्वेश पाठक जी ने ब्राह्मण के उत्थान के लिए हर संभव मदद करने की बात कहते हुए, समाज की महिलाओं एवं पुरुषों को पुरूस्कृत कर सम्मान किया, जिला अध्यक्ष पंडित विमल शर्मा जी ने सम्मेलन में अपना पूर्ण सहयोग करते हुए आगामी दिसम्बर माह में कार्यक्रम करने की बात रखी जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया, अन्त में प्रदेश अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा जी ने सभी ब्राह्मण भाईयों को आईना दिखाते हुए अफसोस जताया कि ब्राह्मण समाज में आने वाले 10 सालों में तमाम रिश्ते विलुप्त हो जायेंगे, जव एक संतान की उत्पत्ति होगी तो चाचा, चाची, बुआ फूफा, ताऊ ताई, मौसी मौसा आदि सभी रिश्ते भविष्य में खत्म हो जायेंगे, उन्होंने जोर देकर कहा कि ज्यादा संतान पैदा करने के बिषय में यह चिंता नहीं करनी चाहिए कि इनका पालन पोषण कैसे होगा,जैसे पहले सबका पालन पोषण होता आया है बैसे ही अव भी होगा, यह व्यवस्था ईश्वर की है
सम्मेलन में, प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित शिव शंकर त्रिपाठी जी, प्रवीण शर्मा, सतेन्द्र शर्मा, सर्वेश पाठक, शशि शर्मा, बीना शर्मा, संजीव शर्मा, नन्द किशोर मिश्रा, विमल शर्मा जिलाअध्यक्ष, ब्रह्मा नन्द शर्मा, जेपी दीक्षित, प्रियांशु मिश्रा’ रामबाबू शर्मा ‘उमेश शर्मा ‘विपुल पाराशरी, देवेन्द्र मिश्रा,राकेश मिश्रा, मदनलाल शर्मा, बल्ले शर्मा,कालीचरन मिश्रा,सुधाकर शर्मा, आशीष शर्मा,राकेश कुमार शर्मा, प्रमोद पाण्डेय,केशव शंखधार,बिना शर्मा, नत्थू लाल शर्मा,सुदेश मिश्रा, सुशील पाठक,दिनेश मिश्रा,मंजू शर्मा,आशुतोष त्रिपाठी,शशि शर्मा आदि बहुत से ब्राह्मण बन्धु गण उपस्थित रहें।