गांधी जयंती पर लोगों ने किया श्रमदान,श्रमदान करके स्वच्छता अभियान चलाया।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर : गांधी जयंती के अवसर पर सेक्टर 30 के पार्क नंबर 1 में लोगों ने श्रमदान करके स्वच्छता अभियान चलाया। जिसका शुभारम्भ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डा. केवल कृष्ण, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एस.डी.ओ. अशोक कुमार, राजपाल सिंह, गुरविंदर सिंह ने किया।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए सेक्टर 30 के प्रधान डा. केवल कृष्ण ने कहा कि स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत। सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। स्वच्छता सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए। महात्मा गांधी ने कहा था- स्वच्छता ही सेवा है। हमारे देश के लिए, हमारे जीवन में स्वच्छता की बहुत जरूरत है। गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है। हमें व्यक्तिगत व आसपास भी सफाई अवश्य रखनी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक के बच्चों एवं खिलाड़ियों ने पार्क में सफाई अभियान चलाया।
स्वच्छता अभियान के अवसर पर बच्चे एवं लोग।